शुक्र, 13 नव. 2026

CGKhabar

बांग्लादेश में हिंदू विधवा को पेड़ से बांधकर गैंगरेप, आरोपी गिरफ्तार

C

CG Khabar

05 जन. 2026, 02:34 PM 2 मिनट में पढ़ें 16

गैंगरेप
गैंगरेप

ढाका । डेस्क: बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय के खिलाफ हिंसा का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा मामला एक 40 वर्षीय हिंदू विधवा महिला के साथ बर्बरता का है, जहाँ दो पुरुषों ने कथित तौर पर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. 


घटना के दौरान आरोपियों ने महिला को पेड़ से बांधकर शारीरिक प्रताड़ना दी और इस घृणित कृत्य का वीडियो भी बनाया. 

विज्ञापन


हालांकि पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन इस मामले पर मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है.


बांग्लादेश में पिछले कुछ हफ्तों में अल्पसंख्यकों को निशाना बनाने की कई गंभीर घटनाएं सामने आई हैं. 


हाल ही में 31 दिसंबर को 50 वर्षीय खोकन दास पर भीड़ ने जानलेवा हमला किया, जहाँ उन्हें चाकू मारने के बाद पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश की गई. 


इससे पहले दिसंबर में ही मयमनसिंह में एक हिंदू गारमेंट कर्मचारी बजेंद्र बिस्वास की उनके सहयोगी ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. 


इसी क्षेत्र में 25 वर्षीय दीपू चंद्र दास की मॉब लिंचिंग का मामला भी सुर्खियों में रहा, जहाँ ईशनिंदा के आरोप में उन्हें पेड़ से लटकाकर मार दिया गया और बाद में उनके शव को आग के हवाले कर दिया गया.


राजबाड़ी जिले में क्रिसमस की पूर्व संध्या पर अमृत मंडल नामक युवक की हत्या और जून में कुमिला जिले में एक हिंदू महिला के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म की घटना ने देश में सुरक्षा व्यवस्था और अल्पसंख्यकों की स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. 


मानवाधिकार कार्यकर्ताओं और छात्र संगठनों ने इन घटनाओं के खिलाफ कड़ा विरोध जताया है, जबकि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी इन हमलों की निंदा की जा रही है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
असम सड़क हादसा- 23 मृत, 20 घायल
देश-विदेश

असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, मिनीबस और ट्रक की सीधी टक्कर में 23 की मौत, 20 घायल

एक घंटा पहले

जयराम रमेश- कांग्रेस महासचिव
देश-विदेश

अदाणी सतारा प्रोजेक्ट की लागत 99 फीसदी घटाने की रिपोर्ट पर कांग्रेस ने मोदी सरकार को घेरा

6 घंटे पहले

UAE Fujairah Road Accident
देश-विदेश

UAE: 23 गाड़ियों की भीषण टक्कर और आग में 14 लोगों की मौत, भारतीयों समेत 30 घायल

18 घंटे पहले

गादी आइजनकोट- इज़रायल के नामित प्रधानमंत्री
देश-विदेश

गादी आइज़नकोट और बेंजामिन नेतन्याहू ने इज़राइल की चुनौतियों पर किया मंथन

18 घंटे पहले

न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन में तीन मंजिला इमारत ढ़ही
देश-विदेश

न्यूयॉर्क: ब्रुकलिन में ताश के पत्तों की तरह ढही तीन मंजिला इमारत, 8 लोगों दर्दनाक मौत, 17 घायल

19 घंटे पहले

डब्लिन, आयरलैंड में डाटा सेंटर के खिलाफ प्रदर्शन
देश-विदेश

यूरोप में डेटा सेंटर निर्माण के खिलाफ विरोध तेज, 'अन्न बनाम डिजिटल' की जंग छिड़ी

19 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP