गुरू, 12 नव. 2026

CGKhabar

बस्तर में जादू-टोने के शक में हत्या, दो भाई गिरफ्तार

C

CG Khabar

02 मई 2026, 02:12 AM 1 मिनट में पढ़ें 15

हत्या
हत्या

जगदलपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में आपसी रंजिश और कुरीतियों ने एक ग्रामीण की जान ले ली. मामला दरभा थाना अंतर्गत पखनार गांव का है, जहां 30 अप्रैल की दोपहर मंगलू मंडावी नाम का व्यक्ति अपने घर के बाहर आम के पेड़ की छांव में बैठा था. इसी दौरान गांव के ही दो भाई, आयतु मड़कामी और सुखराम मड़कामी, नशे की हालत में वहां पहुंचे और मंगलू पर जादू-टोना करने का आरोप लगाते हुए उलझ गए.


देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि आयतु ने चाकू से मंगलू के सीने पर ताबड़तोड़ वार कर दिए. जब घायल मंगलू जमीन पर गिरकर तड़पने लगा, तो दूसरे भाई सुखराम ने क्रूरता की सारी हदें पार करते हुए चाकू से उसका गला रेत दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई.

विज्ञापन


वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी गिरफ्तारी के डर से पास के घने जंगलों में छिप गए थे. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी की और 1 मई को दोनों को धर दबोचा. 


पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है. 

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
जनगणना- जनगणना कार्य में प्राइवेट स्कूल शिक्षकों की ड्यूटी का विरोध
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: जनगणना कार्य में प्राइवेट स्कूल शिक्षकों की ड्यूटी का विरोध

8 घंटे पहले

RTE-अब दूर के गरीब बच्चों को भी मिलेगा दाखिला
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ RTE: 'पड़ोस' की बाध्यता खत्म, अब दूर के गरीब बच्चों को भी मिलेगा दाखिला

8 घंटे पहले

दुर्ग: देर रात सांस्कृतिक आयोजन के बीच 13 साल की मासूम से दुष्कर्म
छत्तीसगढ़

दुर्ग: देर रात सांस्कृतिक आयोजन के बीच 13 साल की मासूम से दुष्कर्म

एक दिन पहले

धान खरीदी केन्द्र
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: धान के बदले दूसरी फसल चुनने वाले किसानों को अब प्रति एकड़ 15 हजार रुपये की सहायता

एक दिन पहले

कोरबा में सड़क दुर्घटना में 1 मृत
छत्तीसगढ़

कोरबा: तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से स्कूटी सवार अमित सागर की मौत

एक दिन पहले

स्मृति ईरानी- छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: धरमजयगढ़ में जुटेंगे दिग्गज, तैयारियों को परखने आ रहीं स्मृति ईरानी

एक दिन पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP