मंगल, 17 नव. 2026

CGKhabar

मनेंद्रगढ़ में पिंजरे में कैद हुआ भालू, जंगल में छोड़ने की तैयारी

मनेंद्रगढ़ में काफी दिनों से दहशत फैलाने वाला भालू पिंजरे में कैद

H

Hupendra Sharma

28 अग. 2025, 01:36 PM 2 मिनट में पढ़ें 17

भालू
भालू

मनेन्द्रगढ़ | संवाददाताः छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में पिछले काफी दिनों से आतंक फैलाने वाले भालू को वन विभाग ने सफलतापूर्क पिंजरे में कैद कर लिया है. यह भालू आवासीय क्षेत्र में भटक रहा था. इस दौरान कई लोगों पर हमला कर घायल भी कर चुका था.


भालू के पकड़े जाने से लोगों ने राहत की सांस ली है. वन विभाग की टीम अब भालू को बिहारपुर के जंगल में छोड़ने की तैयारी में है.

विज्ञापन


रहवासी क्षेत्रों में लगातार भालू की चहलकदमी से लोगों में काफी दहशत का माहौल था. भालू कई लोगों पर हमला कर जख्मी भी कर चुका था, जिसके कारण लोगों में और भी डर बना हुआ था.


कुछ दिन पहले ही सुबह सैर पर निकले चंवारीडांड निवासी बुजुर्ग उत्तम चक्रधारी पर भालू ने हमला कर दिया था. जिससे उसे गंभीर चोटें आई थी.


भालू के दहशत के कारण सुबह पैदल चलने वाले व घूमने वालों में डर बना रहता था. कई लोगों ने तो सुबह घूमना फिरना ही बंद कर दिया था.


क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने इसकी शिकायत वन विभाग के डीएफओ से मुलाकात कर की थी. उस दौरान जनप्रतिनिधियों का डीएफओ के साथ विवाद भी हुआ था.


विवाद इतना बढ़ा गया था कि वन मंडल कार्यालय में पुलिस बल बुलाना पड़ा था. आक्रोशित जनप्रतिनिधियों ने डीएफओ को हटाने की मांग को लेकर धरना भी दिया था.


इसके बाद वन विभाग द्वारा कार्रवाई करते हुए भालू को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया गया था. जिसमें बड़ी मशक्कत के बाद भालू कैद हो गया. अब भालू को बिहारपुर जंगल में छोड़ने का फैसला लिया गया है.


वन विभाग का कहना है कि बिहारपुर का जंगल भालू के लिए उपयुक्त स्थान है. वहां जंगली फलों की पर्याप्त उपलब्धता है.


विभाग का मानना है कि भोजन की पर्याप्त उपलब्धता के बाद भालू दोबारा रिहायशी इलाकों में नहीं आएगा.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
सड़क दुर्घटना
छत्तीसगढ़

उदयपुर: घर लौट रहे युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से दर्दनाक मौत

9 घंटे पहले

छत्तीसगढ़ पुलिस- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

जांजगीर: शराब तस्कर से 1.5 लाख रुपये लेकर छोड़ने के आरोप में ट्रेनी SI समेत 6 पुलिसकर्मी निलंबित

9 घंटे पहले

कंकाल
छत्तीसगढ़

खैरागढ़: लापता बुजुर्ग महिला का धान के खेत में मिला कंकाल, तेंदुए के हमले की आशंका

10 घंटे पहले

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु
छत्तीसगढ़

राष्ट्रपति भवन में छत्तीसगढ़ के 50 बेलमेटल शिल्पकारों से मिलीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

10 घंटे पहले

आरोपी गिरफ्तार- कटघोरा
छत्तीसगढ़

कोरबा के कटघोरा में पिता के हमले से ढाई माह के मासूम की मौत, पत्नी घायल

10 घंटे पहले

आरोपी शिक्षक अजय कुमार
छत्तीसगढ़

रायगढ़: 6 साल की मासूम को शिक्षक ने दिखाया अपना प्राईवेट पार्ट, पहुंचा सलाखों के पीछे

11 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP