गुरू, 12 नव. 2026

CGKhabar

वेनेजुएला पर सैन्य हमले के पहले US ने साइबर हमला किया

वेनेजुएला पर सैन्य हमलें के पहले US ने साइबर हमला किया

C

CG Khabar

07 जन. 2026, 09:27 AM 2 मिनट में पढ़ें 13

वेनेजुएला पर हमला
वेनेजुएला पर हमला

बीजिंग । डेस्क: अमेरिकी सेना ने वेनेजुएला के खिलाफ एक बड़ा सैन्य अभियान चलाते हुए राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को हिरासत में ले लिया है. अमेरिकी मीडिया और चीनी साइबर सुरक्षा फर्म 'एंटीय' (Antiy) की रिपोर्टों के अनुसार, इस पूरे ऑपरेशन की रणनीति 'साइबर युद्ध' (Cyberwarfare) पर टिकी थी. 


रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अमेरिका ने सबसे पहले वेनेजुएला के पावर ग्रिड पर साइबर हमला कर राजधानी कराकास सहित व्यापक इलाकों की बिजली गुल कर दी, ताकि अमेरिकी हेलीकॉप्टर और विशेष बल बिना किसी बाधा के कम ऊंचाई पर उड़ान भर सकें और अपने मिशन को अंजाम दे सकें. 

विज्ञापन

विशेषज्ञों का मानना है कि बुनियादी ढांचे को भौतिक रूप से नष्ट करने के बजाय साइबर हमलों का उपयोग 'ऑपरेशनल चैनल' खोलने के लिए किया गया, जिससे हवाई हमलों और जमीनी कार्रवाई में सटीकता और गोपनीयता सुनिश्चित की जा सके.


साइबर विशेषज्ञों के अनुसार, इस ऑपरेशन में अमेरिकी साइबर कमांड की सक्रिय भूमिका रही है. 'एंटीय' की रिपोर्ट बताती है कि हमले के दौरान न केवल बिजली आपूर्ति बाधित की गई, बल्कि संभवतः वेनेजुएला के वायु रक्षा प्रणालियों (Air Defense Systems) को भी साइबर घुसपैठ के जरिए निष्क्रिय कर दिया गया था. 


इसके अतिरिक्त, अहम रणनीतिक सूचनाएं जुटाने के लिए महत्वपूर्ण सरकारी संस्थानों के कंप्यूटरों, स्मार्ट होम सिस्टम और प्रमुख व्यक्तियों के मोबाइल फोन को भी हैक किए जाने की आशंका जताई गई है. 


तकनीकी समिति के उप निदेशक ली बैसोंग ने कहा कि अमेरिका द्वारा इस तरह के साइबर हमले करना कोई नई बात नहीं है, लेकिन वेनेजुएला का यह मामला दिखाता है कि कैसे भविष्य के युद्धों में साइबर घुसपैठ का उपयोग किसी देश की सैन्य क्षमता और सामाजिक संचालन को पूरी तरह ध्वस्त करने के लिए किया जा सकता है. 


इस घटना ने दुनिया भर में राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा और रक्षा प्रणालियों को मजबूत करने की आवश्यकता पर एक नई बहस छेड़ दी है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
सांकेतिक फोटो
देश-विदेश

कश्मीर में सुरक्षा बल पर हमला, आतंकियों की अंधाधुंध गोलीबारी में 3 CRPF जवान घायल

7 घंटे पहले

योगी आदित्यनाथ- मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश
देश-विदेश

दीपावली पटाखों पर बोले सीएम योगी- प्रदूषण मिट जाएगा, उत्सव पर कोई रोक नहीं

13 घंटे पहले

मेहुल चोकसी- भगोड़ा हीरा कारोबारी
देश-विदेश

जेल से मेहुल चोकसी का दावा: "बैंकों ने गलत रिपोर्ट दी, मुझे बलि का बकरा बनाया"

13 घंटे पहले

अब्बास अराघची- ईरान के विदेश मंत्री
देश-विदेश

फ्रांसीसी सरकार अपने देश के फ्रिज तक नहीं संभाल पा रही है- अब्बास अराघची का तंज

14 घंटे पहले

राहुल गांधी- फाइल फोटो
देश-विदेश

राहुल गांधी अमेरिका में छात्र आंदोलनों और भू-राजनीति पर व्याख्यान देंगे

15 घंटे पहले

पीट हेगसेथ- अमेरिकी रक्षा मंत्री
देश-विदेश

अमेरिकी संसद में रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर लगा ब्रेक

19 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP