सोम, 16 नव. 2026

CGKhabar

बेमेतरा: दो बाइकों की भिड़ंत, एक युवक ने मौके पर तोड़ा दम, दूसरा गंभीर

C

CG Khabar

26 जुल. 2026, 04:45 AM 2 मिनट में पढ़ें 20

सड़क दुर्घटना
सड़क दुर्घटना

रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में शनिवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में 26 वर्षीय युवक की जान चली गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया. नवागढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद मुकेश को मृत घोषित कर दिया. 


वहीं, हादसे में बुरी तरह घायल दुष्यंत आडिल की नाजुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है. 

विज्ञापन


फिलहाल दाढ़ी थाना पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर फरार बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और चश्मदीदों के बयानों के आधार पर उसकी तलाश में जुट गई है.


यह भीषण हादसा दाढ़ी थाना क्षेत्र के अंतर्गत घोरेघाट स्थित सकरी नदी पुल के पास दोपहर करीब 3:30 बजे घटित हुआ. जानकारी के अनुसार, ग्राम कंवलपुर निवासी दुष्यंत आडिल अपने जीजा मुकेश बंजारे के साथ बाइक पर सवार होकर करमतरा गांव की ओर जा रहे थे. 


इसी दौरान पुल के पास सामने से तेज रफ्तार में आ रही एक अन्य बाइक से उनकी सीधी टक्कर हो गई. भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि मुकेश ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरी बाइक का चालक दुर्घटना के तुरंत बाद अपनी गाड़ी छोड़कर मौके से रफूचक्कर हो गया.


घटना के बाद राहगीरों और स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने एंबुलेंस की मदद से दोनों को अस्पताल पहुंचाया. शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है. इस अचानक हुई दुखद घटना के बाद से ही मृतक के गांव और परिवार में मातम का माहौल है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

बालोद: ट्रामाडोल युक्त 464 प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, NDPS एक्ट में कार्रवाई

11 घंटे पहले

रायपुर राजेन्द्रनगर चौपाटी में आग
छत्तीसगढ़

रायपुर: राजेंद्र नगर चौपाटी में आग और सिलिंडर धमाका, लाखों का माल जलकर राख

12 घंटे पहले

सड़क दुर्घटना- कोरबा
छत्तीसगढ़

कोरबा: खड़े ट्रेलर में जा घुसी रायपुर से अंबिकापुर जा रही यात्री बस, 2 की मौत, 6 घायल

16 घंटे पहले

बाघ- फाइल फोटो
छत्तीसगढ़

महाराष्ट्र से चलकर छत्तीसगढ़ के रास्ते ओडिशा पहुंचा बाघ, कैमरा ट्रैप से खुला राज

16 घंटे पहले

नितिन नबीन- भाजपा अध्यक्ष
छत्तीसगढ़

नितिन नबीन का छत्तीसगढ़ दौरा रद्द, पटना से जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम को किया संबोधित

16 घंटे पहले

मरवाही में सफेद भालू दिखा
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: मरवाही के पहाड़ों से निकलकर सड़कों पर आया दुर्लभ सफेद भालू, ग्रामीणों में दहशत

19 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP