सोम, 16 नव. 2026

CGKhabar

बारिश के मौसम में करंट से रहें सावधान: CSPDCL की एडवाइजरी

C

CG Khabar

06 जुल. 2026, 03:25 PM 2 मिनट में पढ़ें 17

CPDCL
CPDCL

रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ में मानसून की दस्तक के साथ ही विद्युत दुर्घटनाओं को रोकने के लिए छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड पूरी तरह सतर्क हो गई है. कंपनी ने आम नागरिकों के लिए एक विशेष सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है, जिसमें बारिश के दौरान बिजली के उपकरणों और लाइनों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की गई है. 


बिजली विभाग ने स्पष्ट किया है कि थोड़ी सी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती है, इसलिए आंधी-तूफान या बारिश के समय बिजली के खंभों, तारों और ट्रांसफार्मरों से दूर रहें.

विज्ञापन


कंपनी ने नागरिकों से आग्रह किया है कि यदि कहीं कोई बिजली का तार टूटा हुआ दिखे या खंभा क्षतिग्रस्त हो, तो तुरंत टोल-फ्री नंबर 1912, 'मोर बिजली ऐप' या नजदीकी बिजली दफ्तर में इसकी सूचना दें. 


इसके साथ ही, खेतों या घरों की बाड़ में करंट प्रवाहित करना पूरी तरह अवैध और दंडात्मक है, ऐसा करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. 


विभाग ने बताया कि मानसून से पहले सभी फीडरों और ट्रांसफार्मरों का मेंटेनेंस कर लिया गया है, लेकिन जनता की जागरूकता ही सबसे बड़ा बचाव है.


बिलासपुर क्षेत्र के कार्यपालक निदेशक ए.के. अंबस्थ ने बताया कि खराब मौसम में बिजली कर्मियों को बेहद चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में काम करना पड़ता है. 


उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि यदि बारिश या आंधी के कारण बिजली गुल होती है, तो घबराने या तुरंत शिकायत करने के बजाय 5 से 10 मिनट का धैर्य रखें, क्योंकि कई बार फॉल्ट सुधारने में समय लगता है. उन्होंने जनता से फील्ड पर तैनात बिजली कर्मचारियों को सहयोग देने की बात कही, ताकि सभी की सुरक्षा और सुचारु बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके.


यदि कोई व्यक्ति करंट की चपेट में आ जाए तो यह करें-


सबसे पहले मुख्य स्विच बंद कर विद्युत प्रवाह तत्काल रोकें.


यदि स्विच बंद करना संभव न हो, तो सूखी लकड़ी, सूखी रस्सी या सूखे कपड़े की सहायता से पीड़ित को बिजली के स्रोत से अलग करें. सीधे हाथ लगाने का प्रयास न करें.


पीड़ित को सूखी जगह पर लिटाकर प्राथमिक उपचार दें, आवश्यकता होने पर कृत्रिम श्वास दें तथा तत्काल निकटतम अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था करें.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

बालोद: ट्रामाडोल युक्त 464 प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, NDPS एक्ट में कार्रवाई

13 घंटे पहले

रायपुर राजेन्द्रनगर चौपाटी में आग
छत्तीसगढ़

रायपुर: राजेंद्र नगर चौपाटी में आग और सिलिंडर धमाका, लाखों का माल जलकर राख

14 घंटे पहले

सड़क दुर्घटना- कोरबा
छत्तीसगढ़

कोरबा: खड़े ट्रेलर में जा घुसी रायपुर से अंबिकापुर जा रही यात्री बस, 2 की मौत, 6 घायल

18 घंटे पहले

बाघ- फाइल फोटो
छत्तीसगढ़

महाराष्ट्र से चलकर छत्तीसगढ़ के रास्ते ओडिशा पहुंचा बाघ, कैमरा ट्रैप से खुला राज

18 घंटे पहले

नितिन नबीन- भाजपा अध्यक्ष
छत्तीसगढ़

नितिन नबीन का छत्तीसगढ़ दौरा रद्द, पटना से जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम को किया संबोधित

19 घंटे पहले

मरवाही में सफेद भालू दिखा
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: मरवाही के पहाड़ों से निकलकर सड़कों पर आया दुर्लभ सफेद भालू, ग्रामीणों में दहशत

22 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP