मंगल, 10 नव. 2026

CGKhabar

भारतमाला प्रोजेक्ट घोटाला: 3 पूर्व पटवारियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

C

CG Khabar

24 जन. 2026, 10:56 PM 2 मिनट में पढ़ें 11

ACB
ACB

रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित भारतमाला प्रोजेक्ट मुआवजा घोटाले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विशेष अदालत में पहली सप्लीमेंट्री चार्जशीट पेश कर दी है. यह चार्जशीट रायपुर-विशाखापत्तनम इकोनॉमिक कॉरिडोर के लिए भूमि अधिग्रहण के दौरान हुए फर्जीवाड़े के आरोप में गिरफ्तार तीन पूर्व पटवारियों दिनेश पटेल, लेखराम देवांगन और बसंती घृतलहरे के खिलाफ दाखिल की गई है. 


एसीबी के अनुसार, इन आरोपियों ने सरकारी रिकॉर्ड में हेराफेरी कर शासन को लगभग 40 करोड़ रुपये का चूना लगाया है. जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने मिलीभगत कर बैकडेट में जमीन का बंटवारा और नामांतरण किया, साथ ही मुआवजा राशि बढ़ाने के उद्देश्य से जमीनों को कागजों पर छोटे-छोटे टुकड़ों (प्लॉट) में विभाजित दिखा दिया.

विज्ञापन


एसीबी की रिपोर्ट के मुताबिक, पूर्व पटवारी दिनेश पटेल पर सबसे अधिक 30.82 करोड़ रुपये के गबन का आरोप है, जिन्होंने लैंड करेक्शन और फॉर्म-10 की प्रक्रिया का दुरुपयोग किया. वहीं, लेखराम देवांगन पर 7.16 करोड़ और बसंती घृतलहरे पर 1.67 करोड़ रुपये के नुकसान का आरोप तय किया गया है. 


इन तीनों आरोपियों को पिछले साल 29 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया था. भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 और आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज इस मामले में ब्यूरो ने स्पष्ट किया है कि अन्य संलिप्त व्यक्तियों और लोक सेवकों के खिलाफ जांच अभी जारी है, जिससे आने वाले समय में कुछ और बड़े खुलासे और गिरफ्तारियां होने की संभावना है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
मां की हत्या
छत्तीसगढ़

जशपुर: खाना परोसने की बात पर अधजली लकड़ी से हमला कर ली मां की जान

24 मिनट पहले

रेलगाड़ी- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

चांपा: अज्ञात युवक की ट्रेन दुर्घटना में मौत, शिनाख्त के लिए अस्पताल मॉर्चुरी भेजा शव

38 मिनट पहले

रेप
छत्तीसगढ़

रायगढ़ में झाड़-फूंक के नाम पर रेप और ठगी, तांत्रिक और महिला साथी गिरफ्तार

53 मिनट पहले

भूपेश भगेल- पूर्व मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार होती तो किसानों को मिलता ₹3385 प्रति क्विंटल धान- भूपेश बघेल

एक घंटा पहले

भतीजे की हत्या करने वाला चाचा गिरफ्तार- अंग बेचने के लिये हत्या
छत्तीसगढ़

चाचा ने 4 साल के भतीजे की हत्या कर अंग निकाला, ऑनलाइन बेचने का था इरादा

एक घंटा पहले

सूरजपुर में चितकबरा हाथी ने दीवाली की रात दो लोगों को मारा
छत्तीसगढ़

सूरजपुर में ‘कबड़ा कान’ का खौफ: दिवाली की रात हाथी ने दो को रौंदा, दोनों की मौत

एक घंटा पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP