रवि, 15 नव. 2026

CGKhabar

भिवंडी: 4 मंजिला इमारत ढहने से 9 की मौत, 8 के दबे होने की आशंका

C

CG Khabar

31 जुल. 2026, 07:18 AM 2 मिनट में पढ़ें 22

भिवंडी 4 मंजिला इमारत ढहा
भिवंडी 4 मंजिला इमारत ढहा

मुंबई । डेस्क: महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी में गुरुवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया, जहां चार मंजिला 'कोहिनूर इमारत' का 'बी विंग' अचानक ढह गया. इस दर्दनाक हादसे में अब तक 9 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 7 से 8 लोगों के अब भी मलबे के नीचे फंसे होने की आशंका जताई जा रही है. 


शुक्रवार सुबह से ही मौके पर बड़े पैमाने पर राहत और बचाव कार्य जारी है.

विज्ञापन


यह घटना गुरुवार रात लगभग 11 से 11:30 बजे के बीच घटी. स्थानीय प्रशासन के अनुसार, 48 कमरों वाली यह चार मंजिला इमारत काफी जर्जर स्थिति में थी और भिवंडी-निजामपुर नगर निगम ने इसे पहले ही खतरनाक घोषित कर रहने के अयोग्य ठहराया था. 


हादसे के समय इमारत में मरम्मत का काम चल रहा था.


घटना से कुछ घंटे पहले, रात करीब 8 से 9 बजे इमारत में दरारें पड़ने और चटकने की आवाजें सुनाई दी थीं. इसके बाद पड़ोसियों की मदद से कई परिवारों ने समय रहते इमारत खाली कर दी थी. 

हालांकि, कुछ लोग अपना सामान निकालने के लिए वापस अंदर गए थे, जो बी-विंग के अचानक गिर जाने के कारण मलबे में फंस गए.


फिलहाल राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF), ठाणे आपदा प्रतिक्रिया बल (TDRF) और स्थानीय अग्निशमन विभाग की संयुक्त टीमें राहत कार्य में जुटी हुई हैं. 


मलबे में फंसे लोगों की तलाश के लिए डॉग स्क्वाड और चार फायर टेंडर्स को भी काम पर लगाया गया है. स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि प्राथमिकता मलबे में दबे लोगों को जल्द से जल्द सुरक्षित बाहर निकालने की है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
शनिवार को फ्रांस में प्रदर्शन
देश-विदेश

फ्रांस: महंगाई के खिलाफ 1 लाख से ज्यादा लोग सड़कों पर, मंगलवार को देशव्यापी हड़ताल

4 घंटे पहले

बेंजामिन नेतन्याहू- ईजरायल के प्रधानमंत्री
देश-विदेश

इजरायल में सियासी उलटफेर के संकेत, कट्टरपंथी मंत्रियों की विरासत पर टिकी निगाहें

4 घंटे पहले

डॉ. मैट लैम्बर्ट- जिन्होंने गोली चलाई
देश-विदेश

वाशिंगटन शूटिंग: डॉक्टर ने की बिल्डिंग मैनेजर की हत्या, फिर खुद को मारी गोली

4 घंटे पहले

जेन्सन हुआंग- Nvidia के पूर्व अधिकारी जिन्होने इस्तीफा दिया है
देश-विदेश

जेनसन हुआंग की विदाई के बाद कड़े कानूनों की आहट और बीजिंग की चेतावनी

5 घंटे पहले

वोलोदिमीर जेलेंस्की- यूक्रेन के राष्ट्रपति
देश-विदेश

यूक्रेन को नाटो सदस्यता के बदले डोनबास छोड़ने का अमेरिकी प्रस्ताव, जेलेंस्की ने ठुकराया

5 घंटे पहले

राहुल गांधी- फाइल फोटो
देश-विदेश

हैदराबाद में 'भारत समिट' में राहुल गांधी ने चुनावी प्रणाली, कॉरपोरेट गठजोड़ पर उठाए सवाल

7 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP