शनि, 07 नव. 2026

CGKhabar

बिलासपुर: खोंदरा वन क्षेत्र में 9 साह में 7 चीतलों की मौत

C

CG Khabar

11 मई 2026, 02:15 PM 2 मिनट में पढ़ें 10

चीतल
चीतल

बिलासपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सीपत क्षेत्र स्थित खोंदरा वन में वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. शुक्रवार को एक और नर चीतल का शव मिलने के बाद स्थानीय ग्रामीणों में वन विभाग के प्रति भारी आक्रोश है. पिछले नौ महीनों के भीतर इस क्षेत्र में करीब सात चीतलों की जान जा चुकी है, जिसके बाद वन विभाग की कार्यप्रणाली और संरक्षण प्रयासों पर उंगलियां उठ रही हैं.


ग्रामीणों और पर्यटकों के अनुसार, भीषण गर्मी के कारण जंगल के भीतर जल स्रोत सूख चुके हैं, जिससे पानी की तलाश में चीतल और अन्य वन्यजीव आबादी वाले क्षेत्रों की ओर रुख कर रहे हैं. 

विज्ञापन


इसी दौरान वे आवारा कुत्तों के हमले का शिकार हो रहे हैं. ताजा मामले में भी एक चीतल को कुत्तों ने अपना शिकार बना लिया. इससे पहले सोंठी क्षेत्र में एक गर्भवती मादा चीतल की भी इसी तरह मौत हो गई थी. स्थानीय लोगों का आरोप है कि वन विभाग न तो समय पर पानी की व्यवस्था कर पा रहा है और ना ही प्रभावी गश्त सुनिश्चित की जा रही है.


इतना ही नहीं, ग्रामीणों ने यह भी सनसनीखेज आरोप लगाया है कि खोंदरा का जंगल शिकारियों के लिए सुरक्षित पनाहगाह बनता जा रहा है. देर रात बाहरी शिकारी जंगल में सक्रिय रहते हैं, लेकिन विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं होती. 


आरोप है कि कई घटनाओं को दबा दिया जाता है और केवल सार्वजनिक होने वाले मामलों में ही कागजी कार्रवाई की जाती है. इस मामले में बिलासपुर डीएफओ नीरज कुमार ने स्वीकार किया है कि पानी की कमी के कारण वन्यजीव गांवों की ओर आ रहे हैं. उन्होंने बताया कि जंगल के भीतर तालाब विकसित करने के प्रस्ताव तैयार किए गए हैं और जल्द ही काम शुरू किया जाएगा. File Photo

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
करंट से मौत
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत, पत्नी घायल

5 घंटे पहले

छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने 1,703 पदों पर निकाली भर्ती
छत्तीसगढ़

नौकरी का शानदार मौका: छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने 1,703 पदों पर निकाली भर्ती

10 घंटे पहले

शव- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

बलरामपुर: संदिग्ध परिस्थिति देख आपा खोया पति, डंडे के वार से नाबालिग की मौत, पत्नी अस्पताल में

16 घंटे पहले

सिम्स बिलासपुर- ऑपरेशन थियेटर
छत्तीसगढ़

4 फीट लंबा सरिया शरीर के आर-पार, बिलासपुर सिम्स के डॉक्टरों ने बचाई युवक की जान

16 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: नौकरी के रास्ते खोलेंगे 11 पैरामेडिकल कोर्स, सरकारी मेडिकल कॉलेजों में दाखिला शुरू

16 घंटे पहले

मुंबई कोर्ट- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

क्रिप्टो फ्रॉड: मुंबई कोर्ट ने छत्तीसगढ़ के दो आरोपियों की गिरफ्तारी को बताया अवैध, रिहाई का आदेश

17 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP