सोम, 16 नव. 2026

CGKhabar

बिलासपुर: करंट की चपेट में आने से मां और दो बेटों की मौत

C

CG Khabar

04 जुल. 2026, 02:26 PM 2 मिनट में पढ़ें 13

करेंट से मौत
करेंट से मौत

बिलासपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के कोटा थाना इलाके के अंतर्गत आने वाले ग्राम भाड़म में एक भीषण हादसे ने एक ही परिवार के तीन चिरागों को हमेशा के लिए बुझा दिया. अपने ही खेत में मवेशियों को आने से रोकने के लिए घेराबंदी कर रही एक महिला और उसके दो जवान बेटे बिजली के तेज करंट की चपेट में आ गए. दिल दहला देने वाली इस घटना में तीनों की मौके पर ही तड़प-तड़प कर जान चली गई. 


मृतकों की पहचान दसन बाई और उनके दो बेटों विवेक सिंगरौल (23 वर्ष) तथा सत्यव्रत सिंगरौल (14 वर्ष) के रूप में हुई है. इस असमय काल के ग्रास बने परिवार की खबर से पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है.

विज्ञापन


यह पूरी घटना उस वक्त उजागर हुई जब मृतका के पति सीताराम सिंगरौल शाम को अपने काम से घर वापस लौटे. घर पर पत्नी और बच्चों को न पाकर जब वे ढूंढते हुए अपने खेत पहुंचे, तो वहां का नजारा देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई. 


खेत में तीनों के बेजान शरीर पड़े हुए थे. बदहवास पिता ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस टीम फौरन मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना कर शवों को अपने कब्जे में लिया. शुक्रवार देर शाम होने की वजह से शवों का परीक्षण नहीं किया जा सका था, जिसके बाद शनिवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिए हैं.


शुरुआती तफ्तीश में पुलिस का मानना है कि खेत की बाड़ के लिए इस्तेमाल किए गए जीआई (लोहे के) तार अचानक किसी जीवित विद्युत लाइन के संपर्क में आ गए थे. मां दसन बाई जब सुबह फेंसिंग दुरुस्त कर रही थीं, तभी वे इस करंट की जद में आ गईं. उन्हें बचाने के चक्कर में दोनों बेटे भी एक-एक कर बिजली के तारों से चिपक गए. 


करंट का प्रवाह इतना घातक था कि तीनों में से किसी को भी संभलने या मदद बुलाने का मौका नहीं मिल सका. बिलासपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और बिजली विभाग के साथ मिलकर इस बात की बारीकी से जांच की जा रही है कि आखिर करंट खेत के तारों तक कैसे पहुंचा. विस्तृत जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हादसे के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

बालोद: ट्रामाडोल युक्त 464 प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, NDPS एक्ट में कार्रवाई

11 घंटे पहले

रायपुर राजेन्द्रनगर चौपाटी में आग
छत्तीसगढ़

रायपुर: राजेंद्र नगर चौपाटी में आग और सिलिंडर धमाका, लाखों का माल जलकर राख

11 घंटे पहले

सड़क दुर्घटना- कोरबा
छत्तीसगढ़

कोरबा: खड़े ट्रेलर में जा घुसी रायपुर से अंबिकापुर जा रही यात्री बस, 2 की मौत, 6 घायल

15 घंटे पहले

बाघ- फाइल फोटो
छत्तीसगढ़

महाराष्ट्र से चलकर छत्तीसगढ़ के रास्ते ओडिशा पहुंचा बाघ, कैमरा ट्रैप से खुला राज

16 घंटे पहले

नितिन नबीन- भाजपा अध्यक्ष
छत्तीसगढ़

नितिन नबीन का छत्तीसगढ़ दौरा रद्द, पटना से जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम को किया संबोधित

16 घंटे पहले

मरवाही में सफेद भालू दिखा
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: मरवाही के पहाड़ों से निकलकर सड़कों पर आया दुर्लभ सफेद भालू, ग्रामीणों में दहशत

19 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP