बुध, 18 नव. 2026

CGKhabar

बिलासपुर: हाइवा की टक्कर से एक की मौत और दो गंभीर

C

CG Khabar

13 जुल. 2026, 01:42 AM 2 मिनट में पढ़ें 18

हाइवा
हाइवा

बिलासपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में मल्हार चौकी क्षेत्र में तेज रफ्तार हाईवा की चपेट में आने से दो मोटरसाइकिलें दुर्घटनाग्रस्त हो गईं. नवोदय विद्यालय के पास सीसीआर कंपनी के तहत संचालित एक हाईवा ने दो बाइकों को जोरदार टक्कर मार दी. इस दर्दनाक हादसे में मुढ़ीपार (बिल्हा) निवासी शैलू मीरी (45 वर्ष) की उपचार के दौरान मौत हो गई. 


वहीं, बूढ़ीखार के रहने वाले संतोष भैंना (30 वर्ष) और मुढ़ीपार के धनंजय डहरे (26 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है.

विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दुर्घटना में शामिल हाईवा और उसके चालक को अपनी हिरासत में ले लिया है. पुलिस ने मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है. हादसा रविवार दोपहर करीब 12 बजे का बताया जा रहा है. दुर्घटना इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए और उस पर सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. 


स्थानीय राहगीरों ने तुरंत सक्रियता दिखाते हुए एंबुलेंस बुलाई और तीनों पीड़ितों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें उच्च केंद्र रेफर किया, जहां इलाज के दौरान शैलू मीरी ने दम तोड़ दिया.


इस सड़क हादसे की वजह को लेकर फिलहाल स्थिति पूरी तरह साफ नहीं हो सकी है और मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों में अंतर देखा जा रहा है. कुछ चश्मदीदों का दावा है कि पहले दोनों मोटरसाइकिलें आपस में टकराकर सड़क पर गिर गई थीं, जिसके बाद पीछे से आ रहा हाईवा उन्हें कुचलता हुआ निकल गया. 


वहीं, कुछ अन्य लोगों का कहना है कि तेज रफ्तार में आ रहे हाईवा ने सीधे तौर पर दोनों मोटरसािकिलों को अपनी चपेट में ले लिया. पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही दुर्घटना के असली कारणों का पता चल सकेगा.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
Pharmacist
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ फार्मेसी काउंसिल रजिस्ट्रार पर अब केवल नियमित सरकारी फार्मासिस्टों का हक, राजपत्र अधिसूचना

4 घंटे पहले

बस्तर में युवा बेरोजगार संघ और आदिवासी समाज की बैठक
छत्तीसगढ़

NMDC भर्ती परीक्षा की तारीख को लेकर 28 नवंबर को घेराव, किरंदुल-बचेली प्रोजेक्ट बंद करने की चेतावनी

4 घंटे पहले

जगदलपुर में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओँ का धऱना
छत्तीसगढ़

जगदलपुर: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाएं का धरना, दिसंबर में अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी

4 घंटे पहले

रायपुर के महिला से निवेश के नाम पर 28 लाख की ठगी
छत्तीसगढ़

मकान किराये और निवेश के नाम पर महिला से 28.55 लाख की धोखाधड़ी, केस दर्ज

5 घंटे पहले

सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ सरकार को निर्दोष को 30 लाख मुआवजा देने का आदेश दिया
छत्तीसगढ़

बरी होने के 7 साल बाद छूटा निर्दोष, SC ने छत्तीसगढ़ सरकार पर लगाया 30 लाख का जुर्माना

5 घंटे पहले

सीएम साय से मिले तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी
छत्तीसगढ़

सम्मक्का सागर प्रोजेक्ट: छत्तीसगढ़ से NOC लेने रायपुर पहुंचे तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी

5 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP