सोम, 16 नव. 2026

CGKhabar

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में बिल गेट्स की एंट्री!

C

CG Khabar

22 अक्टू. 2025, 03:40 PM 2 मिनट में पढ़ें 19

बिल गेट्स
बिल गेट्स

नई दिल्ली । डेस्क: माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स जल्द ही मशहूर हिंदी धारावाहिक 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में नज़र आ सकते हैं. शो की मुख्य अभिनेत्री और अब केंद्रीय मंत्री, तुलसी यानी स्मृति ईरानी ने खुद इस बात का संकेत दिया है.


स्मृति ईरानी ने हाल ही में शो के एक प्रोमो (झलक) में इस ओर इशारा किया, जिससे दर्शकों में हलचल मच गई है. इस प्रोमो में, स्मृति ईरानी को लैपटॉप पर वीडियो कॉल करते हुए देखा गया. वह कहती हैं, "जय श्री कृष्ण. यह जानकर बहुत अच्छा लगा कि आप अमेरिका से सीधे मेरे परिवार से संपर्क कर रहे हैं. हम आपका इंतजार कर रहे हैं."

विज्ञापन


हालांकि, वीडियो कॉल के दूसरी तरफ कौन है, यह साफ़ तौर पर नहीं दिखाया गया है, लेकिन अमेरिकी लहजे में वीडियो कॉल पर मौजूद व्यक्ति को 'जय श्री कृष्ण' बोलते हुए सुना गया. वीडियो कॉल बंद करने के बाद स्मृति ईरानी दर्शकों से पूछती हैं, "आप ज़रूर सोच रहे होंगे कि अमेरिका से कौन आ रहा है? जानने के लिए देखते रहिए."


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह खास मेहमान कोई और नहीं बल्कि बिल गेट्स ही हैं. कहा जा रहा है कि गुरुवार और शुक्रवार के एपिसोड में इस विशेष अतिथि को देखा जाएगा.


स्मृति ईरानी ने एक साक्षात्कार में पुष्टि करते हुए कहा है कि माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक एक हिंदी धारावाहिक में दिखाई देंगे. उन्होंने दावा किया कि यह पल भारत के मनोरंजन जगत के लिए 'ऐतिहासिक' रहेगा.


'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' एक ऐसा धारावाहिक रहा है जिसने छोटे पर्दे पर लंबे समय तक धूम मचाई थी और अब यह दोबारा नए सिरे से दर्शकों के बीच लोकप्रियता हासिल कर रहा है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
अमिताभ बच्चन- बॉलीवुड
रचना संसार

अमिताभ बच्चन के घर पर फायरिंग की बड़ी साजिश नाकाम, फिराक में थे दो शूटर

10 घंटे पहले

कंगना रनौत- भाजपा सांसद
रचना संसार

गांधी परिवार पर सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर कंगना रनौत पर हिमाचल प्रदेश में FIR दर्ज

एक दिन पहले

दिलजीत दोसांझ- पंजाबी गायक
रचना संसार

अहमदाबाद: दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में शराब और हथियारों वाले गानों को रोकने की मांग

एक दिन पहले

रामायण: पार्ट वन- आठ दिनों में 1,000 करोड़ क्लब में
रचना संसार

आठ दिनों में 1,000 करोड़ क्लब में 'रामायण: पार्ट वन' की ऐतिहासिक एंट्री, 'धुरंधर 2' को पछाड़ा

2 दिन पहले

करीना कपूर
रचना संसार

शाही दिवाली लुक में 'आयतुल कुर्सी' वाले पेंडेंट पर करीना कपूर खान को कानूनी नोटिस

3 दिन पहले

टाइगर श्रॉफ- बॉलीवुड
रचना संसार

मुंबई: टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर गोलीबारी के बाद बॉलीवुड सितारों के लिए एडवाइजरी जारी

5 दिन पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP