सोम, 09 नव. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़ और ओडिशा के तेंदुपत्तों पर शून्य GST की BJD की मांग

C

CG Khabar

04 सित. 2025, 04:23 PM 3 मिनट में पढ़ें 12

तेंदुपत्ता
तेंदुपत्ता

भुवनेश्वर । डेस्क: बीजू जनता दल ने गुरुवार को केंद्र सरकार के तेंदुपत्तों और हथकरघा उत्पादों पर पूर्ण माल और सेवा कर (जीएसटी) छूट न देने के रवैये पर कड़ा विरोध जताया. यह मांग ओडिशा के प्रमुख राजनीतिक दलों और जन संगठनों की लंबे समय से चली आ रही मांग रही है.


पार्टी ने यह भी मांग की कि केंद्र सरकार ओडिशा सरकार को नए जीएसटी स्लैब लागू होने के बाद होने वाले लगभग 1,000 रुपये प्रति माह के राजस्व नुकसान की भरपाई करे.

विज्ञापन


नए जीएसटी स्लैब के ओडिशा पर प्रभाव को लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए बीजेडी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष देबी प्रसाद मिश्रा और पूर्व राज्य वित्त मंत्री व विधायक निरंजन पुजारी ने कहा कि 2018 से बीजेडी लगातार तेंदुपत्तों पर पूर्ण जीएसटी छूट की मांग कर रही है.


मिश्रा ने कहा, "तत्कालीन मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने भी केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को पत्र लिखकर तेंदुपत्तों पर पूर्ण जीएसटी छूट की मांग की थी. नए जीएसटी स्लैब के तहत तेंदुपत्तों पर दर को 18% से घटाकर 5% किया गया है. हालांकि, इस कमी के बावजूद, तेंदुपत्ता चुनने वालों को कोई ठोस और वास्तविक लाभ नहीं मिलेगा."


पुजारी ने बताया कि हथकरघा क्षेत्र में भी बुनकरों के हितों को ध्यान में रखते हुए पूर्ण जीएसटी छूट की मांग की गई थी. 


उन्होंने कहा, "कपड़ा क्षेत्र में पावरलूम और हथकरघा दोनों शामिल हैं. पावरलूम उद्योगपतियों द्वारा नियंत्रित होते हैं, जबकि हथकरघा गरीब बुनकरों को जीविका प्रदान करता है, जो सूती साड़ी, रेशमी साड़ी और अन्य समान वस्तुएं बनाते हैं. इन आर्थिक रूप से कमजोर बुनकरों को प्रोत्साहन और समर्थन देने के लिए जीएसटी से छूट की बार-बार मांग की गई है. फिर भी, इन पर 5% जीएसटी लागू है."


बीजेडी ने दोनों क्षेत्रों के लिए पूर्ण जीएसटी छूट की मांग को दोहराया.


राज्य सरकार के अनुसार, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के बाद ओडिशा तेंदुपत्तों का तीसरा सबसे बड़ा उत्पादक है. ओडिशा में प्रतिवर्ष लगभग 3 लाख क्विंटल तेंदुपत्तों का उत्पादन होता है, जो राष्ट्रीय वार्षिक उत्पादन का लगभग 20% है. तेंदुपत्ता ओडिशा के 22 जिलों में पाया जाता है, और इस व्यापार पर निर्भर लोगों में अधिकांश आदिवासी हैं.


गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में तेंदूपत्ता का सालाना उत्पादन औसतन 16 लाख मानक बोरा से अधिक होता है, जो भारत के कुल उत्पादन का लगभग 20% है. उदाहरण के लिए, २०२५ में लगभग 10.84 लाख मानक बोरा बेचा गया और इसमें वृद्धि होने की उम्मीद है. 


छत्तीसगढ़ भारत में सबसे अधिक तेंदूपत्ता उत्पादन करने वाले राज्यों में से एक है. तेंदूपत्ते का उपयोग बीड़ी बनाने के लिए किया जाता है, और यह ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार का एक प्रमुख साधन है. तेंदूपत्ता संग्रहण ग्रामीण परिवारों के लिए आय का एक महत्वपूर्ण स्रोत है और लाखों लोगों को सीधा रोजगार प्रदान करता है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे
देश-विदेश

मल्लिकार्जुन खरगे के 'खुशियों की ईद' टिप्पणी पर हमलावर हुई BJP, कांग्रेस का पलटवार

2 घंटे पहले

शेख हसीना को नया पारसपोर्ट देने से बांग्लादेश का इंकार
देश-विदेश

बांग्लादेश का शेख हसीना को पासपोर्ट देने से इनकार, भारत से मांगी प्रत्यर्पण

2 घंटे पहले

आग- सांकेतिक फोटो
देश-विदेश

मध्य प्रदेश: सीवनी और कटनी में भयावह आग लगने से 2 महीने के मासूम सहित 12 लोगों की मौत

4 घंटे पहले

कोल्हापुर में किसानों की रैली
देश-विदेश

गोकुल डेयरी में बहुमत का गणित बदलने वाले अध्यादेश पर कोल्हापुर में फूटा आक्रोश

8 घंटे पहले

चित्रकूट में सड़क हादसा
देश-विदेश

झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर पलटी श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली, 6 की मौत और 12 घायल

9 घंटे पहले

एनवीडिया सीईओ जेंसन हुआंग
देश-विदेश

जासूसी और अनैतिक संबंधों के दावों पर जेंसन हुआंग की जांच

10 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP