बुध, 11 नव. 2026

CGKhabar

बंगाल में भाजपा का 'साइलेंट गेम': 1.65 करोड़ वोटर्स तक सीधी पहुंच से बढ़ी उम्मीदें

C

CG Khabar

02 मई 2026, 05:20 AM 2 मिनट में पढ़ें 16

सुनील बंसल
सुनील बंसल

कोलकाता । डेस्क: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले भारतीय जनता पार्टी अपनी जीत को लेकर भारी आत्मविश्वास में नजर आ रही है. पार्टी की इस उम्मीद का सबसे बड़ा आधार चुनाव प्रचार के शोर-शराबे से दूर किया गया वह 'साइलेंट वर्क' है, जिसे 'आंगन बैठक' (Courtyard Meetings) का नाम दिया गया. 


भाजपा सूत्रों के अनुसार, फरवरी के महीने में जब बोर्ड परीक्षाओं के कारण लाउडस्पीकर पर प्रतिबंध था, तब पार्टी ने राज्य भर के गांवों और कस्बों में करीब 1.65 लाख छोटी-छोटी बैठकें आयोजित की थीं. औसतन 100 से 150 लोगों की उपस्थिति वाली इन बैठकों के जरिए भाजपा ने सीधे तौर पर लगभग 1.65 करोड़ मतदाताओं तक अपनी पहुंच बनाई.

विज्ञापन


इन बैठकों की रणनीति भाजपा के बंगाल प्रभारी सुनील बंसल की दिमाग की उपज मानी जा रही है, जिन्होंने इससे पहले उत्तर प्रदेश और बिहार जैसे राज्यों में इसी मॉडल से सफलता हासिल की थी. 


इन सूक्ष्म सभाओं में पार्टी नेताओं ने बेरोजगारी, महिला सुरक्षा और स्थानीय भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों के साथ-साथ 'हिंदू अस्मिता' और संदेशखाली जैसी घटनाओं पर केंद्रित नैरेटिव को जमीनी स्तर पर मजबूती दी. भाजपा नेताओं का मानना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह की विशाल रैलियों के लिए जो ठोस जमीन तैयार हुई, वह इन्हीं आंगन बैठकों का परिणाम थी.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
अबूधाबी में रूस-यूक्रएन और अमेरिका की शांति वार्ता
देश-विदेश

अबू धाबी: 9 महीने के सन्नाटे के बाद टेबल पर आमने-सामने रूस, यूक्रेन और अमेरिका

4 मिनट पहले

सांकेतिक फोटो
देश-विदेश

फ्रिज के बाद आपके घर के किचन तक पहुंच सकते हैं हैकर्स: यूरोपीय संघ साइबर चीफ

40 मिनट पहले

पीट हेगसेथ- अमेरिकी रक्षा मंत्री
देश-विदेश

महाभियोग प्रस्ताव पर पीट हेगसेथ- ईरान युद्ध और सैन्य कार्रवाइयां को पूरी तरह से वैध

44 मिनट पहले

Belonging- सोनिया गांधी की किताब
देश-विदेश

सोनिया गांधी के संस्मरण 'बिलोंगिंग' पर बरपा सियासी घमासान

एक घंटा पहले

मार्को रुबियो- अमेरिकी विदेश मंत्री
देश-विदेश

आर्थिक प्रहार से पंगु हुआ ईरान, बड़े सैन्य हमले की ज़रूरत नहीं: मार्को रुबियो

2 घंटे पहले

गुरपतवंत सिंह पन्नू - वांछित खालिस्तानी अलगाववादी
देश-विदेश

US कोर्ट ने पन्नू को डोभाल-गोयल तक न्यायिक नोटिस भेजने की दी हरी झंडी, भारत ने बताया फर्जी याचिका

4 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP