शुक्र, 13 नव. 2026

CGKhabar

ट्रक से टकराई BJP प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की गाड़ी, कमर में आई चोट

C

CG Khabar

29 जुल. 2026, 01:39 PM 2 मिनट में पढ़ें 19

 किरण सिंह देव की गाड़ी
किरण सिंह देव की गाड़ी

रायपुर । संवाददाता: मध्य प्रदेश के बागेश्वर धाम से दर्शन कर छत्तीसगढ़ लौट रहे राज्य भाजपा अध्यक्ष और जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव एक सड़क हादसे का शिकार हो गए हैं. अचानक सामने आई एक गाड़ी को बचाने के प्रयास में उनकी कार बेकाबू होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक के पिछले हिस्से से जा भिड़ी. 


टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के अगले हिस्से और इंजन के परखच्चे उड़ गए. इस दुर्घटना में विधायक किरण देव की कमर में चोट आई है, जिसके बाद उन्हें तुरंत इलाज के लिए झांसी के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. डॉक्टरों के अनुसार उनकी स्थिति पूरी तरह से स्थिर और खतरे से बाहर है.

विज्ञापन


यह हादसा उस समय हुआ जब तेज रफ्तार कार के सामने अचानक एक अन्य वाहन ने कट मार दिया. दुर्घटना के वक्त गाड़ी की स्पीड करीब 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटा थी. 


गनीमत यह रही कि काफिले की अन्य सभी गाड़ियां सुरक्षित हैं और किरण देव के साथ वाहन में मौजूद पीएसओ, पीए और ड्राइवर को केवल हल्की-फुल्की चोटें ही आई हैं. 


मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों की विशेष टीम उनके स्वास्थ्य पर लगातार नजर बनाए हुए है. प्राथमिक जांच में कमर में फ्रैक्चर की कोई पुष्टि नहीं हुई है, हालांकि झटके के कारण उन्हें फिलहाल चलने-फिरने में थोड़ी असहजता हो रही है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
C.V. Raman University
छत्तीसगढ़ विशेष

सावधान! क्या आपकी भी डिग्री C.V. Raman University से है?

4 घंटे पहले

SIR- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़: मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार 11 दिसंबर तक, 4 जनवरी को अंतिम प्रकाशन

एक दिन पहले

स्वच्छता अभियान- फाइल फोटो
छत्तीसगढ़ विशेष

स्वच्छता में छत्तीसगढ़ का डंका: राष्ट्रपति ने 3 निकायों को किया पुरस्कृत, बिल्हा देश में नंबर-1

एक दिन पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़ में 5 दिनों में गटक गए 54.60 करोड़ की शराब, विदेशी स्पिरिट का रहा दबदबा

2 दिन पहले

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का फैसला: फतवे की कोई कानूनी मान्यता नहीं, याचिका खारिज

1 सप्ताह पहले

लक्ष्य कोचिंग- दंतेवाड़ा
छत्तीसगढ़ विशेष

दंतेवाड़ा में कोचिंग घोटालाः 68 लाख की एजेंसी बाहर, 90 लाख वाली को काम

1 सप्ताह पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP