गुरू, 12 नव. 2026

CGKhabar

इंद्रावती नदी में नाव पलटी, 1 ग्रामीण लापता

H

Hupendra Sharma

24 अग. 2025, 12:52 PM 1 मिनट में पढ़ें 14

इंद्रावती में नाव पलटी
इंद्रावती में नाव पलटी

दंतेवाड़ा | संवाददाताः छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के गुमलनार के पास इंद्रावती नदी में रविवार को एक नाव पलट गई. नाव में पांच लोग सवार थे, जिसमें से एक लापता है. बाकी लोगों ने तैर कर अपनी जान बचा ली.


ग्रामीण बाजार से लौट रहे थे. उसी दौरान यह हादसा हुआ. घटना की जानकारी लगते ही पुलिस के साथ एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची.

विज्ञापन


टीम लापता ग्रामीण की तलाश में सर्च ऑपरेशन में जुटी हुई है. घटना स्थल गीदम थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है.


बताया गया कि रविवार को गिरसापारा के ग्रामीण नाव में सवार होकर तुमनार बाजार गए हुए थे. बाजार से सामान खरीदने के बाद वापस लौट रहे थे.


बाजार से लौटते तक इंद्रावती नदी में अचानक से जलस्तर काफी बढ़ गया था. इसके बाद भी ग्रामीण नाव में सवार होकर नदी पार कर रहे थे. तभी गुमलनार के पास नाव पलट गई.


इस हादसे में मौजूद 4 ग्रामीण तो किसी तरह बाहर आ गए, लेकिन एक ग्रामीण बह गया.


ग्रामीण को खोजने में एसडीआरएफ की टीम के साथ ही गीदम थाना पुलिस और ग्रामीण लगे हुए हैं. लेकिन अभी तक ग्रामीण का कुछ पता नहीं चल पाया है. 

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
दुर्ग: देर रात सांस्कृतिक आयोजन के बीच 13 साल की मासूम से दुष्कर्म
छत्तीसगढ़

दुर्ग: देर रात सांस्कृतिक आयोजन के बीच 13 साल की मासूम से दुष्कर्म

8 घंटे पहले

धान खरीदी केन्द्र
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: धान के बदले दूसरी फसल चुनने वाले किसानों को अब प्रति एकड़ 15 हजार रुपये की सहायता

8 घंटे पहले

कोरबा में सड़क दुर्घटना में 1 मृत
छत्तीसगढ़

कोरबा: तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से स्कूटी सवार अमित सागर की मौत

13 घंटे पहले

स्मृति ईरानी- छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: धरमजयगढ़ में जुटेंगे दिग्गज, तैयारियों को परखने आ रहीं स्मृति ईरानी

19 घंटे पहले

भूपेश बघेल पूर्व मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़

राम-कृष्ण को बांटने का काम कर रहे कथावाचक: भूपेश बघेल

19 घंटे पहले

ACB-EOW
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: ACB ने 20 साल पुराने रिश्वत कांड में राकेश शर्मा और मुजीब शाह के खिलाफ पेश की चार्जशीट

19 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP