शनि, 07 नव. 2026

CGKhabar

गृह मंत्रालय की रैंकिंग में बोधघाट थाना छत्तीसगढ़ में अव्वल

C

CG Khabar

09 जुल. 2026, 02:37 AM 2 मिनट में पढ़ें 10

बोधघाट थाना
बोधघाट थाना

जगदलपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग ने राष्ट्रीय स्तर पर एक बड़ी कामयाबी हासिल की है. भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा जारी की गई वर्ष 2025 की वार्षिक पुलिस थाना रैंकिंग में बस्तर जिले के बोधघाट थाना को छत्तीसगढ़ का सबसे सर्वश्रेष्ठ पुलिस थाना चुना गया है. यह पहला मौका है जब बस्तर क्षेत्र के किसी थाने को इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान से नवाजा गया है, जिसके चलते इसे पूरे संभाग के लिए एक ऐतिहासिक गौरव माना जा रहा है.


इस प्रतिष्ठित उपलब्धि के बाद केंद्रीय गृह मंत्री के नाम से जारी किया गया प्रशस्ति-पत्र संबंधित पुलिस अधिकारियों को सौंपा गया. यह सम्मान तत्कालीन थाना प्रभारी और वर्तमान थाना प्रभारी को प्रदान किया गया. 

विज्ञापन


इस गौरवपूर्ण क्षण के साक्षी बनने के लिए बस्तर पुलिस के आला अधिकारी, जिनमें वर्तमान व तत्कालीन पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और नगर पुलिस अधीक्षक शामिल हैं, विशेष रूप से मौजूद रहे.


बस्तर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि राष्ट्रीय स्तर पर मिली यह बड़ी पहचान पूरे विभाग के लिए गर्व की बात है. यह सफलता बोधघाट थाने की टीम द्वारा सालों से की जा रही अनुशासित, समर्पित और जनता के प्रति जवाबदेह कार्यप्रणाली का परिणाम है. 


पुलिस अधीक्षक के कुशल नेतृत्व में इस थाना क्षेत्र के भीतर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद करने और आम नागरिकों के बीच खाकी के प्रति विश्वास बढ़ाने के लिए लगातार जमीनी प्रयास किए गए, जिसका नतीजा आज इस राष्ट्रीय पुरस्कार के रूप में सामने आया है. यह सम्मान भविष्य में और बेहतर जनसेवा करने के लिए पुलिस बल को प्रेरित करेगा.


गौरतलब है कि देश भर के थानों का मूल्यांकन करने के लिए गृह मंत्रालय हर साल एक कड़ा पैमाना तैयार करता है. इस चयन प्रक्रिया में अपराधों पर लगाम लगाने, मामलों की जांच में तेजी और गुणवत्ता, थानों के बुनियादी ढांचे की स्थिति, नए प्रयोगों व नवाचारों, रिकॉर्ड को व्यवस्थित रखने के साथ-साथ कम्युनिटी पुलिसिंग और जनता के साथ उनके जुड़ाव जैसे कई कड़े मानकों को देखा जाता है. 


इन सभी पैमानों पर पूरी तरह खरा उतरने और बेहतरीन प्रदर्शन करने की वजह से ही बोधघाट थाना ने इस सूची में शीर्ष स्थान हासिल किया है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का फैसला: फतवे की कोई कानूनी मान्यता नहीं, याचिका खारिज

एक दिन पहले

लक्ष्य कोचिंग- दंतेवाड़ा
छत्तीसगढ़ विशेष

दंतेवाड़ा में कोचिंग घोटालाः 68 लाख की एजेंसी बाहर, 90 लाख वाली को काम

2 दिन पहले

महादेव ऐप, सौरभ चंद्राकर, महादेव सट्टा
छत्तीसगढ़ विशेष

महादेव सट्टा के सौरभ चंद्राकर को CBI कल रायपुर अदालत में करेगी पेश

5 दिन पहले

नवजात हाथी का ड्रोन से लिया फोटो
छत्तीसगढ़ विशेष

कोरबा: जंगल में गश्त के दौरान दिखा नवजात हाथी, सुरक्षा में तैनात हुआ ड्रोन

2 सप्ताह पहले

नक्सली
छत्तीसगढ़ विशेष

समर्पण करने वाले नक्सलियों में क्यों मची है खलबली?

2 सप्ताह पहले

File Photo
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़ का महासमुंद बना गांजा तस्करी का मुख्य ट्रांजिट कॉरिडोर, 10 टन गांजा जब्त

2 सप्ताह पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP