शनि, 07 नव. 2026

CGKhabar

ऐश्वर्या बच्चन ने दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका

C

CG Khabar

09 सित. 2025, 05:55 PM 2 मिनट में पढ़ें 12

ऐश्वर्या राय बच्चन
ऐश्वर्या राय बच्चन

नई दिल्ली । डेस्क: बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपनी पहचान के अनधिकृत उपयोग को रोकने के लिए दिल्ली हाई कोर्ट का रुख किया है. उन्होंने अपनी तस्वीरों, नाम और सार्वजनिक छवि का वेबसाइट्स, सोशल मीडिया और व्यावसायिक उत्पादों पर दुरुपयोग रोकने की मांग की है.


मामले की सुनवाई जस्टिस तेजस कारिया ने की, जिन्होंने संकेत दिया कि कोर्ट इस तरह के दुरुपयोग को रोकने के लिए आदेश जारी कर सकता है. अगली सुनवाई 15 जनवरी, 2026 को निर्धारित की गई है.

विज्ञापन


ऐश्वर्या की ओर से वरिष्ठ वकील संदीप सेठी ने कोर्ट को बताया कि उनकी पहचान का बड़े पैमाने पर शोषण हो रहा है. उन्होंने कहा कि कई वेबसाइट्स गलत तरीके से खुद को ऐश्वर्या का आधिकारिक मंच बताती हैं, जिससे प्रशंसकों और जनता में भ्रम पैदा हो रहा है. 


इसके अलावा, ऐश्वर्या के नाम और तस्वीरों वाले अनधिकृत उत्पाद जैसे मग, टी-शर्ट और ड्रिंकवेयर भी बाजार में बिक रहे हैं. सेठी ने इसे "केवल व्यावसायिक लाभ के लिए अवैध" करार दिया.


सेठी ने विशेष रूप से ‘ऐश्वर्या नेशन वेल्थ’ नामक कंपनी का जिक्र किया, जिसने ऐश्वर्या को अपनी चेयरपर्सन के रूप में सूचीबद्ध किया था, जबकि उनका इससे कोई संबंध नहीं है. उन्होंने इसे "स्पष्ट धोखाधड़ी" बताया.


ऐश्वर्या की छवि का दुरुपयोग केवल व्यावसायिक उत्पादों तक सीमित नहीं है. सेठी ने कोर्ट को बताया कि उनकी तस्वीरों को डिजिटल रूप से बदलकर, अश्लील और एआई-जनरेटेड सामग्री बनाई जा रही है, जो उनकी गरिमा का उल्लंघन है. 


उन्होंने कहा कि ऐसी तस्वीरें अक्सर यौन प्रकृति की होती हैं, जो गंभीर रूप से आपत्तिजनक हैं.


गूगल की ओर से अधिवक्ता ममता रानी ने बताया कि ऑनलाइन सामग्री हटाने के लिए विशिष्ट यूआरएल की आवश्यकता होगी. जस्टिस कारिया ने कहा कि हालांकि एक सामान्य आदेश उपयोगी हो सकता है, लेकिन उल्लंघनों की व्यापकता के आधार पर अलग-अलग निषेधाज्ञा जारी करना आवश्यक हो सकता है. 


कोर्ट ने सुझाव दिया कि ऐश्वर्या की टीम विशिष्ट यूआरएल प्रदान कर सकती है या ब्लॉकिंग और स्क्रीनिंग निर्देश (बीएसआई) प्रक्रिया का पालन कर सकती है.


चूंकि ऐश्वर्या द्वारा मांगी गई राहत व्यापक है, जस्टिस कारिया ने कहा कि प्रत्येक प्रतिवादी के खिलाफ अलग-अलग आदेश जारी करने पड़ सकते हैं. उन्होंने कहा, "यदि एक सामान्य आदेश संभव हुआ, तो हम ऐसा करेंगे. अन्यथा, अलग-अलग निषेधाज्ञा जारी की जाएंगी."

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन
रचना संसार

दिवाली पार्टी में हाथों में हाथ डाले पहुंचे अभिषेक और ऐश्वर्या, अलगाव की अफवाहों पर विराम

एक दिन पहले

अब्बी चोई- हॉन्गकॉन्ग की एक बेहद लोकप्रिय मॉडल
रचना संसार

फॉरेंसिक रिपोर्ट का खुलासा: 7 बार हथौड़े के वार से हुई थी हॉन्गकॉन्ग की इन्फ्लुएंसर अब्बी चोई की मौत

एक दिन पहले

फिल्म किंग में शाहरूख खान-दीपिका पादुकोण का गाना...तू मिल जाए
रचना संसार

'किंग' के गाने 'तू मिल जाए' में एड शीरन का सरप्राइज

2 दिन पहले

इमरान खान- अभिनेता
रचना संसार

बॉम्बे HC: अभिनेता इमरान खान को देनी होगी बिना शर्त माफी, 'लीव इंडिया' नोटिस पर फिलहाल रोक जारी

5 दिन पहले

शाहरुख खान का 61वां जन्मदिन
रचना संसार

61 की उम्र में शाहरुख खान का 10,000 करोड़ रुपये का साम्राज्य

5 दिन पहले

सारा अली
रचना संसार

केदारनाथ मंदिर में सारा अली खान ने पूजा की, मुस्लिम धर्मगुरु ने फतवा जारी कर 'हराम' बताया

1 सप्ताह पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP