मंगल, 17 नव. 2026

CGKhabar

अक्षय के बेटे आरव पिता का प्रोडक्शन हाउस नहीं संभालेंगे

C

CG Khabar

29 सित. 2025, 05:35 PM 2 मिनट में पढ़ें 22

अक्षय-आरव
अक्षय-आरव

मुंबई । मनोरंजन डेस्क: बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार चाहते थे कि उनका बेटा आरव उनके नक्शेकदम पर चलकर अभिनेता बने, लेकिन 23 साल के आरव ने न केवल अभिनय से दूरी बनाई, बल्कि पिता के प्रोडक्शन हाउस की जिम्मेदारी लेने के प्रस्ताव को भी ठुकरा दिया.


कई लोगों का कहना है कि आरव दिखने में अपने नाना और दिग्गज अभिनेता राजेश खन्ना से काफी मिलते-जुलते हैं. माता-पिता दोनों ही सिनेमा जगत की मशहूर हस्तियां हैं, फिर भी आरव का रुझान अभिनय की ओर नहीं है. 

विज्ञापन


अक्षय ने एक साक्षात्कार में बताया कि आरव बेहद सादगी पसंद हैं. वे अपना काम खुद करना पसंद करते हैं, जैसे कि खाना बनाना और अपने कपड़े धोना. फैशन की पढ़ाई करने के बावजूद उनकी रुचि महंगे कपड़ों में नहीं है. 


अक्षय ने यह भी खुलासा किया कि आरव पुरानी चीजों को फेंकना पसंद नहीं करते और सेकेंड-हैंड दुकानों से पुराने कपड़े खरीदकर पहनने में सहज महसूस करते हैं.


आरव ने कम उम्र में देश छोड़कर पहले सिंगापुर में पढ़ाई की और वर्तमान में लंदन में रह रहे हैं. 


अक्षय ने बताया, “मैंने उनसे कहा था कि अभिनेता बनो, लेकिन उन्होंने साफ मना कर दिया. अभी वे फैशन के क्षेत्र में काम कर रहे हैं और भविष्य में भी यही करना चाहते हैं. लेकिन मेरा बेटा बहुत अच्छा है. उसकी कोई बुरी आदत नहीं है और न ही कोई गलत संगति.”


हालांकि, अपने पिता की तरह आरव को भी फिटनेस का शौक है. चार साल की उम्र से ही उन्होंने मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग शुरू कर दी थी. 


दो विशेष प्रकार के कराटे में प्रशिक्षण लेने के बाद आरव ने ‘ब्लैक बेल्ट’ हासिल किया है. इसके अलावा, उन्होंने राष्ट्रीय स्तर की जूडो प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और विजेता बने.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
Robert Pattinson- Next James Bond
रचना संसार

सिनेमा की सबसे बड़ी जासूसी विरासत अब रॉबर्ट पैटिंसन के कंधों पर, बनेंगे अगले जेम्स बॉन्ड

13 घंटे पहले

अमिताभ बच्चन- बॉलीवुड
रचना संसार

गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों ने अमिताभ और अभिषेक बच्चन को दी जान से मारने की नई धमकी

21 घंटे पहले

अमिताभ बच्चन- बॉलीवुड
रचना संसार

अमिताभ बच्चन के घर पर फायरिंग की बड़ी साजिश नाकाम, फिराक में थे दो शूटर

एक दिन पहले

कंगना रनौत- भाजपा सांसद
रचना संसार

गांधी परिवार पर सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर कंगना रनौत पर हिमाचल प्रदेश में FIR दर्ज

3 दिन पहले

दिलजीत दोसांझ- पंजाबी गायक
रचना संसार

अहमदाबाद: दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में शराब और हथियारों वाले गानों को रोकने की मांग

3 दिन पहले

रामायण: पार्ट वन- आठ दिनों में 1,000 करोड़ क्लब में
रचना संसार

आठ दिनों में 1,000 करोड़ क्लब में 'रामायण: पार्ट वन' की ऐतिहासिक एंट्री, 'धुरंधर 2' को पछाड़ा

4 दिन पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP