रवि, 08 नव. 2026

CGKhabar

मुकेश चंद्राकर हत्याकांडः आरोपी सुरेश के बाड़े पर चला बुलडोजर

पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांडः आरोपी सुरेश चंद्राकर के बाड़े पर चला बुलडोजर

H

Hupendra Sharma

09 सित. 2025, 07:54 AM 2 मिनट में पढ़ें 11

पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड
पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड

बीजापुर | संवाददाताः छत्तीसगढ़ के बीजापुर के पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड़ मामले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है. मुख्य आरोपी सुरेश चंद्राकर के चट्टान पारा स्थित उस बाड़े को प्रशासन ने ढहा दिया, जहां मुकेश की हत्या की गई थी. प्रशासन ने घटना के आठ महीने बाद यह कार्रवाई की है. 


आरोपी सुरेश चंद्राकर ने सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर 11 कमरों का बाड़ा तैयार किया था. इसी बाड़े में युवा पत्रकार मुकेश की हत्या कर उसके शव को सेप्टिक टैंक में डालकर ऊपर से कंक्रीट से ढलाई कर दिया था.

विज्ञापन


सोमवार को प्रशासन की टीम के साथ राजस्व विभाग और नगर पालिका की टीम बुलडोजर लेकर पहुंची. अधिकारियों ने इसे अवैध अतिक्रमण मानते हुए ध्वस्त कर दिया.


पत्रकार संगठनों ने पहले भी आरोपी सुरेश चंद्राकर की संपत्ति पर कार्रवाई की मांग उठाई थी.


एसडीएम जागेश्वर कौशल ने बताया कि आरोपी को कई बार नोटिस भेजे गए थे, लेकिन उसने कब्जा नहीं छोड़ा. यहां तक की उच्च न्यायालय में स्थगन के लिए लगाई गई उसकी याचिका भी खारिज हो चुकी है. अब प्रशासन की टीम ने कार्रवाई की है.


पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या के आरोप में मुख्य आरोपी सुरेश चंद्राकर, रितेश चंद्राकर, दिनेश चंद्राकर और महेंद्र रामटेके जेल में बंद हैं. इस हाई-प्रोफाइल मामले में 1000 से अधिक पन्नों की चार्जशीट दायर की गई है और 72 गवाहों को शामिल किया गया है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
PM Modi- Bastar Diwali
छत्तीसगढ़

सशस्त्र माओवादी ढेर, पर राजनीतिक दलों में घुसे 'दिमागी नक्सल': PM नरेंद्र मोदी

39 मिनट पहले

जशपुर में 5 साल के बालक की हत्या
छत्तीसगढ़

जशपुर: 5 साल के मासूम जितेंद्र की निर्मम हत्या, गड्ढे में मिला शव

56 मिनट पहले

PM Modi- Bastar Diwali
छत्तीसगढ़

सही नीतियों और मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति से माओवादी आतंक का खात्मा- PM मोदी

6 घंटे पहले

पीएम मोदी- फाइल फोटो
छत्तीसगढ़

पीएम मोदी बस्तर में मनाएंगे दिवाली, सुरक्षा बलों के साथ खास उत्सव

8 घंटे पहले

विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या की- रायगढ़
छत्तीसगढ़

रायगढ़: गाड़ी की चाहत ने ली विवाहिता की जान, 2 लाख के दहेज के लिए महिला ने की आत्महत्या

10 घंटे पहले

जिला उपभोक्ता आयोग- रायपुर
छत्तीसगढ़

बैंक लॉकर से चोरी: उपभोक्ता अदालत ने SBI को माना जिम्मेदार, पीड़ित को मिलेगा मुआवजा

11 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP