गुरू, 12 नव. 2026

CGKhabar

जशपुर में बस पलटी, महिला की मौत

H

Hupendra Sharma

18 सित. 2025, 09:25 AM 2 मिनट में पढ़ें 13

बस पलटी
बस पलटी

जशपुर | संवाददाताः छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में गुरुवार सुबह एक तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में एक महिला यात्री की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि बस में सवार कई यात्री घायल हो गए हैं, जिसमें से 5 की हालत गंभीर है.


सभी घायलों को कांसबेल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है. वहीं सूरजपुर जिले में एक पुलिस आरक्षक की सड़क हादसे में मौत हो गई. 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक बस फरसाबहार से अंबिकापुर जा रही थी. बस में 23 यात्री सवार थे. इस दौरान कांसाबेल-फरसाबहार मार्ग पर टांगरगांव कृष्णानगर से आगे बरजोर मोड़ के पास बस अनियंत्रित होकर पलट गई.


यात्रियों के मुताबिक बस काफी तेज रफ्तार में थी. मोड़ में चालक बस पर नियंत्रण नहीं रख पाए और दुर्घटनाग्रत हो गई.


हादसे में कुसुमताला निवासी महिला यात्री इग्नेशिया मिंज की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.


घटना के बाद चीख पुकार मच गई. राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया.


फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है. घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया. पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है.


सरगुजा में आरक्षक की मौत

इधर, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में पदस्थ एक आरक्षक को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया. आरक्षक मसत्य राम पैकरा ड्यूटी पर जाने के लिए अपने गृहग्राम शरमा (उदयपुर) से बाइक से निकला था.


अंबिकापुर-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम लहपटरा के पास पहुंचा था, उसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार ठोकर मार दी. 


टक्कर इतनी भीषण थी कि हेलमेट छिटक कर दूर फेंका गया और आरक्षक के सिर में गंभीर चोटें आ गईं. नाक और मुंह से खून बहने लगा.


घायल आरक्षक को 108 एंबुलेंस की मदद से अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
दुर्ग: देर रात सांस्कृतिक आयोजन के बीच 13 साल की मासूम से दुष्कर्म
छत्तीसगढ़

दुर्ग: देर रात सांस्कृतिक आयोजन के बीच 13 साल की मासूम से दुष्कर्म

8 घंटे पहले

धान खरीदी केन्द्र
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: धान के बदले दूसरी फसल चुनने वाले किसानों को अब प्रति एकड़ 15 हजार रुपये की सहायता

8 घंटे पहले

कोरबा में सड़क दुर्घटना में 1 मृत
छत्तीसगढ़

कोरबा: तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से स्कूटी सवार अमित सागर की मौत

13 घंटे पहले

स्मृति ईरानी- छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: धरमजयगढ़ में जुटेंगे दिग्गज, तैयारियों को परखने आ रहीं स्मृति ईरानी

19 घंटे पहले

भूपेश बघेल पूर्व मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़

राम-कृष्ण को बांटने का काम कर रहे कथावाचक: भूपेश बघेल

19 घंटे पहले

ACB-EOW
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: ACB ने 20 साल पुराने रिश्वत कांड में राकेश शर्मा और मुजीब शाह के खिलाफ पेश की चार्जशीट

19 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP