मंगल, 17 नव. 2026

CGKhabar

बायजू के फाउंडर को 6 महीने की जेल की सजा

C

CG Khabar

27 मई 2026, 07:47 AM 2 मिनट में पढ़ें 18

बायजू रवींद्रन
बायजू रवींद्रन

सिंगापुर । डेस्क: एडटेक क्षेत्र की दिग्गज कंपनी बायजू (Byju’s) के संकटग्रस्त फाउंडर बायजू रवींद्रन की कानूनी मुश्किलें और बढ़ गई हैं. सिंगापुर की एक अदालत ने अदालत के आदेशों की अवहेलना करने के मामले में रवींद्रन को छह महीने की जेल की सजा सुनाई है. ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार, रवींद्रन पर अपनी संपत्तियों से जुड़े कई अदालती आदेशों का पालन न करने का आरोप है.


रिपोर्ट के मुताबिक, सिंगापुर की अदालत ने रवींद्रन को अप्रैल 2024 से जुड़े आदेशों की नाफरमानी का दोषी पाया. यह पहला मौका है जब किसी अदालत ने भारत के इस पूर्ववर्ती शीर्ष स्टार्टअप के संस्थापक को जेल की सजा सुनाई है. 

विज्ञापन


अदालत ने रवींद्रन को अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण करने, 90,000 सिंगापुर डॉलर (लगभग 70,500 अमेरिकी डॉलर) का कानूनी खर्च चुकाने और 'बीआर इन्वेस्टको पीटीई' (Beeaar Investco Pte) पर अपने कानूनी मालिकाना हक को साबित करने वाले दस्तावेज पेश करने का निर्देश दिया है. यह कॉर्पोरेट इकाई एक संबंधित कंपनी में शेयर रखती है.


यह कानूनी झटका ऐसे समय में आया है जब रवींद्रन अमेरिका सहित कई देशों में निवेशकों और कर्जदाताओं के दावों का सामना कर रहे हैं, जहां क्रेडिटर्स 1.2 बिलियन डॉलर के कर्ज से जुड़े नुकसान की वसूली की कोशिश कर रहे हैं. 


फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि रवींद्रन इस समय सिंगापुर में हैं या कहीं और. इस मामले पर बायजू के वकील क्लेरेंस लुन ने कहा कि वे अदालत के इस फैसले के खिलाफ अपील करने और कमिटल ऑर्डर पर रोक लगाने की मांग करने पर विचार कर रहे हैं.


बता दें कि यह मामला कतर के सॉवरेन वेल्थ फंड 'कतर इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी' की एक सहायक कंपनी द्वारा दायर किया गया था, जिसने बायजू में भारी निवेश किया था. 


इस मामले में कतर होल्डिंग्स का प्रतिनिधित्व ड्रू एंड नेपियर ने किया, जबकि बायजू इन्वेस्टमेंट्स का प्रतिनिधित्व फरवेंट चैंबर्स ने किया. कोविड़-19 महामारी के बाद आए धीमेपन, छंटनी और निवेशकों के साथ बढ़ते विवादों के कारण बायजू की वित्तीय स्थिति में लगातार गिरावट आई है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
अभिषेक बनर्जी- तृणमूल कांग्रेस के नेता और डायमंड हार्बर से सांसद
देश-विदेश

जजों को 'बीजेपी के हाथों बिका' बताने पर अभिषेक बनर्जी को HC का अवमानना नोटिस

5 घंटे पहले

जयराम रमेश- कांग्रेस महासचिव
देश-विदेश

बढ़ती महंगाई और बंद होती फैक्ट्रियों को लेकर कांग्रेस का मोदी सरकार पर निशाना

5 घंटे पहले

दिल्ली में इमारत ढही
देश-विदेश

दिल्ली के विवेक विहार में जमींदोज हुई पुरानी इमारत, 3 साल की बच्ची और एक शख्स की मौत

5 घंटे पहले

जेन्सन हुआंग- Nvidia के पूर्व अधिकारी जिन्होने इस्तीफा दिया है
देश-विदेश

ट्रंप और मस्क की पैरवी भी बेअसर, जेन्सेन हुआंग की वापसी के दरवाजे बंद

7 घंटे पहले

सड़क दुर्घटना- टिहरी गढ़वाल
देश-विदेश

उत्तराखंड: टिहरी गढ़वाल में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी यात्री बस, 8 की मौत, 26 घायल

7 घंटे पहले

यूएसएस थियोडोर रूजवेल्ट
देश-विदेश

मिडिल ईस्ट पहुंचा अमेरिका का तीसरा महाविनाशक पोत, क्या फिर भड़केगी ईरान से जंग?

12 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP