बुध, 11 नव. 2026

CGKhabar

सूरजपुर में 10 किलो से ज्यादा गांजा जब्त, दो तस्कर धराए

C

CG Khabar

26 जन. 2026, 12:12 AM 2 मिनट में पढ़ें 12

गिरफ्तार
गिरफ्तार

अंबिकापुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में बसदेई पुलिस चौकी की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए करीब ढाई लाख रुपये मूल्य का 10 किलो 850 ग्राम गांजा बरामद किया है. इस दौरान दो आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि तीसरा व्यक्ति पुलिस को देखते ही मौके से फरार हो गया.


मिली जानकारी के अनुसार, 25 जनवरी को पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से खबर मिली थी कि एक स्विफ्ट कार (क्रमांक सीजी 11 बीडी 8383) में तीन लोग गांजा लेकर बड़सरा गांव से कुसमुसी की ओर जा रहे हैं, जहां इसे बेचने की योजना थी. सूचना को गंभीरता से लेते हुए बसदेई चौकी की पुलिस टीम ने कुसमुसी मुख्य सड़क पर नाकाबंदी कर वाहनों की सघन जांच शुरू की.

विज्ञापन


जांच के दौरान संदिग्ध स्विफ्ट कार को रोका गया. जैसे ही कार रुकी, उसमें सवार एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भाग निकला. बाकी दो व्यक्तियों को मौके पर ही नियंत्रित कर लिया गया. 


गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुकेश कंवर (पिता रामगोपाल, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम कटोरी, चौकी जटगा, थाना कटघोरा, जिला कोरबा) और योगेश कंवर उर्फ सोनू (पिता लक्ष्मण सिंह कंवर, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम केसलपुर, चौकी जटगा, थाना कटघोरा, जिला कोरबा) के रूप में हुई है.


कार की तलाशी में दोनों आरोपियों के पास से कुल 10 किलो 850 ग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत 2 लाख 50 हजार रुपये आंकी गई है. पुलिस ने नशीले पदार्थ के अलावा गांजा ले जाने में इस्तेमाल की गई स्विफ्ट कार और दो मोबाइल फोन भी जब्त कर लिए हैं.


आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) एक्ट की धारा 20(बी) के तहत मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस अब फरार तीसरे आरोपी की तलाश में जुटी हुई है और इस मामले की गहन जांच कर रही है. Symbolic Photo

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
हत्या
छत्तीसगढ़

जांजगीर: झगड़े से तंग पिता ने पुत्र पर टंगिया से किया वार, मौत के बाद सरेंडर

4 घंटे पहले

NMDC Bastar Plant
छत्तीसगढ़

NMDC नगरनार स्टील प्लांट में हादसा: खौलते हॉट मेटल की चपेट में आने से 30 वर्षीय युवक की मौत

5 घंटे पहले

नदी में डूबने से मौत- कोरबा
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के कोरबा में तैरकर आजन नदी पार कर रहे 50 वर्षीय ग्रामीण की डूबने से मौत

12 घंटे पहले

होटल में छापा
छत्तीसगढ़

रायपुर लैब की रिपोर्ट: बिलासपुर के 9 नामी संस्थानों के घी, पनीर और दही में मानकों की अनदेखी

12 घंटे पहले

रवि टंडन और पत्नी बरखा टंडन- आरोपी
छत्तीसगढ़

रायपुर के होटल कारोबारी दंपती रवि टंडन और पत्नी बरखा टंडन के खिलाफ FIR दर्ज

12 घंटे पहले

मां की हत्या
छत्तीसगढ़

जशपुर: खाना परोसने की बात पर अधजली लकड़ी से हमला कर ली मां की जान

18 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP