रवि, 08 नव. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़ के 25 बंधुवा मजदूर को तमिलनाडु से छुड़ाया गया

C

CG Khabar

18 जन. 2026, 01:39 PM 2 मिनट में पढ़ें 12

बंधुवा मजदूर रिहा
बंधुवा मजदूर रिहा

चेन्नई । डेस्क: चेन्नई के तिरुवल्लुर जिले के कन्नूर गांव स्थित एक निजी ईंट भट्ठे से शनिवार को छत्तीसगढ़ के 12 परिवारों को कथित बंधुआ मजदूरी की स्थिति से मुक्त कराया गया. यह बचाव अभियान जिला कानूनी सेवा प्राधिकरण (DLSA) और इंटरनेशनल जस्टिस मिशन (IJM) द्वारा संयुक्त रूप से चलाया गया. 


छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सहायक श्रम कल्याण आयुक्त से मिली शिकायत के बाद यह कार्रवाई की गई, जिसमें बताया गया था कि उनके राज्य के कई परिवारों को कांचीपुरम और आसपास के क्षेत्रों में बंधुआ मजदूर बनाकर रखा गया है.

विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान केडीएम ईंट भट्ठे पर मौजूद 25 श्रमिकों ने आरोप लगाया कि वे एक महीने से अधिक समय से बिना मजदूरी के काम कर रहे थे. उन्होंने शिकायत की कि उनसे रोजाना सुबह 6 बजे से शाम 7 बजे तक जबरन काम लिया जाता था और उन्हें भोजन व पीने के पानी जैसी बुनियादी सुविधाएं भी नहीं दी जा रही थीं. 


जिला कानूनी सेवा प्राधिकरण की सचिव के. नलिनीदेवी ने बताया कि बचाए गए लोगों को सुरक्षित स्थान पर रखा गया है और उनके स्वास्थ्य की जांच की जा रही है. 


अधिकारियों ने बताया कि जिन मजदूरों के बैंक खाते नहीं हैं, उन्हें खुलवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. जल्द ही रिलीज ऑर्डर जारी कर सभी परिवारों को वापस छत्तीसगढ़ भेजने की व्यवस्था की जाएगी.

Symbolic Photo

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का फैसला: फतवे की कोई कानूनी मान्यता नहीं, याचिका खारिज

2 दिन पहले

लक्ष्य कोचिंग- दंतेवाड़ा
छत्तीसगढ़ विशेष

दंतेवाड़ा में कोचिंग घोटालाः 68 लाख की एजेंसी बाहर, 90 लाख वाली को काम

3 दिन पहले

महादेव ऐप, सौरभ चंद्राकर, महादेव सट्टा
छत्तीसगढ़ विशेष

महादेव सट्टा के सौरभ चंद्राकर को CBI कल रायपुर अदालत में करेगी पेश

6 दिन पहले

नवजात हाथी का ड्रोन से लिया फोटो
छत्तीसगढ़ विशेष

कोरबा: जंगल में गश्त के दौरान दिखा नवजात हाथी, सुरक्षा में तैनात हुआ ड्रोन

2 सप्ताह पहले

नक्सली
छत्तीसगढ़ विशेष

समर्पण करने वाले नक्सलियों में क्यों मची है खलबली?

2 सप्ताह पहले

File Photo
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़ का महासमुंद बना गांजा तस्करी का मुख्य ट्रांजिट कॉरिडोर, 10 टन गांजा जब्त

2 सप्ताह पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP