सोम, 09 नव. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़: आसमानी बिजली और करंट लगने से 5 लोगों की मौत

C

CG Khabar

03 जुल. 2026, 01:56 PM 3 मिनट में पढ़ें 14

करेंट से मौत
करेंट से मौत

रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ में सक्रिय हुए दक्षिण-पश्चिम मानसून के साथ ही राज्य के अलग-अलग हिस्सों से दर्दनाक हादसे सामने आए हैं. पिछले 24 घंटों के भीतर हुए विभिन्न बारिश जनित हादसों में एक पिता-पुत्र, आठ साल के मासूम और मां-बेटी समेत कुल पांच लोगों की असमय मौत हो गई. मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश और गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है.


करंट लगने की पहली घटना कबीरधाम जिले के बीरनपुर कला गांव की है. यहाँ 55 वर्षीय किसान गोकरण पटेल और उनका 22 वर्षीय बेटा परमेश अपने खेत में धान की बुआई करने गए थे. इसी दौरान बेटे का पैर जंगली जानवरों को दूर रखने के लिए खेत के चारों ओर अवैध रूप से लगाए गए लाइव इलेक्ट्रिक फेंस पर पड़ गया. बेटे को तड़पता देख पिता उसे बचाने दौड़े, लेकिन वह भी करंट की चपेट में आ गए. दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. देर शाम तक जब दोनों घर नहीं लौटे, तो परिजनों ने खेत जाकर देखा जहाँ दोनों के शव मिले.

विज्ञापन


कबीरधाम जिले के ही नागाटोला मठपुर गांव में एक और दर्दनाक हादसा हुआ, जहाँ खेलते समय 8 साल का मासूम श्रवण बैगा बिजली के खंभे से जुड़े अर्थिंग वायर की चपेट में आ गया. ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण अर्थिंग तार में करंट उतर आया था, जिससे बच्चे की जान चली गई. पुलिस और बिजली विभाग ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है.


वहीं दूसरी ओर, बलरामपुर जिले में आसमानी बिजली का कहर देखने को मिला. यहाँ के एक खेत में काम करने के दौरान अचानक तेज बारिश शुरू हो गई. इससे बचने के लिए 33 वर्षीय मंती तेकाम और उनकी 14 वर्षीय बेटी विमला एक पेड़ के नीचे छिप गईं. इसी दौरान पेड़ पर गाज गिर गई, जिससे मां-बेटी दोनों की मौके पर ही मौत हो गई.


मौसम विभाग की चेतावनी: घरों में रहें, पेड़ों से बनाएं दूरी


भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिनों तक व्यापक बारिश होने का अनुमान है. मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में भारी बारिश के साथ तेज आंधी और बिजली गिरने की प्रबल आशंका है. मौसम विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे खराब मौसम के दौरान पेड़ों के नीचे शरण न लें, बिजली के खंभों से दूर रहें और सुरक्षित स्थानों या अपने घरों के भीतर ही रहें.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
PM Modi- Bastar Diwali
छत्तीसगढ़

सशस्त्र माओवादी ढेर, पर राजनीतिक दलों में घुसे 'दिमागी नक्सल': PM नरेंद्र मोदी

8 घंटे पहले

जशपुर में 5 साल के बालक की हत्या
छत्तीसगढ़

जशपुर: 5 साल के मासूम जितेंद्र की निर्मम हत्या, गड्ढे में मिला शव

9 घंटे पहले

PM Modi- Bastar Diwali
छत्तीसगढ़

सही नीतियों और मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति से माओवादी आतंक का खात्मा- PM मोदी

14 घंटे पहले

पीएम मोदी- फाइल फोटो
छत्तीसगढ़

पीएम मोदी बस्तर में मनाएंगे दिवाली, सुरक्षा बलों के साथ खास उत्सव

16 घंटे पहले

विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या की- रायगढ़
छत्तीसगढ़

रायगढ़: गाड़ी की चाहत ने ली विवाहिता की जान, 2 लाख के दहेज के लिए महिला ने की आत्महत्या

19 घंटे पहले

जिला उपभोक्ता आयोग- रायपुर
छत्तीसगढ़

बैंक लॉकर से चोरी: उपभोक्ता अदालत ने SBI को माना जिम्मेदार, पीड़ित को मिलेगा मुआवजा

19 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP