सोम, 09 नव. 2026

CGKhabar

अंबिकापुर: 600 नशीले इंजेक्शन बरामद, सप्लायर गिरफ्तार

C

CG Khabar

23 जन. 2026, 01:46 AM 1 मिनट में पढ़ें 13

नशीले इंजेक्शन का सप्लायर गिरफ्तार
नशीले इंजेक्शन का सप्लायर गिरफ्तार

अंबिकापुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में तीन लाख रुपये की अनुमानित कीमत वाले 600 नशीले इंजेक्शन जब्त करने के साथ एक आरोपी को पकड़ा गया है.


घटना 21 जनवरी की रात की है, जब सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता की अगुवाई में टीम नियमित गश्त पर निकली थी. सांडबार वन देवी मंदिर के पास सड़क किनारे एक काली स्कॉर्पियो कार संदिग्ध हालत में खड़ी मिली. 

विज्ञापन


टीम के नजदीक पहुंचते ही गाड़ी से एक शख्स अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया. हालांकि, टीम ने तुरंत कार को घेर लिया और अंदर बैठे दूसरे व्यक्ति को हिरासत में ले लिया.


पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम राम बिहारी कुर्रे बताया, जो लखनपुर थाना क्षेत्र के बंधा गांव का निवासी है. उसके पास मौजूद बैग की तलाशी में 600 प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन मिले. इनकी बाजार कीमत करीब तीन लाख रुपये आंकी गई है.


आबकारी टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर नारकोटिक्स मामलों के विशेष न्यायाधीश के सामने पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. 

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
PM Modi- Bastar Diwali
छत्तीसगढ़

सशस्त्र माओवादी ढेर, पर राजनीतिक दलों में घुसे 'दिमागी नक्सल': PM नरेंद्र मोदी

9 घंटे पहले

जशपुर में 5 साल के बालक की हत्या
छत्तीसगढ़

जशपुर: 5 साल के मासूम जितेंद्र की निर्मम हत्या, गड्ढे में मिला शव

9 घंटे पहले

PM Modi- Bastar Diwali
छत्तीसगढ़

सही नीतियों और मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति से माओवादी आतंक का खात्मा- PM मोदी

15 घंटे पहले

पीएम मोदी- फाइल फोटो
छत्तीसगढ़

पीएम मोदी बस्तर में मनाएंगे दिवाली, सुरक्षा बलों के साथ खास उत्सव

17 घंटे पहले

विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या की- रायगढ़
छत्तीसगढ़

रायगढ़: गाड़ी की चाहत ने ली विवाहिता की जान, 2 लाख के दहेज के लिए महिला ने की आत्महत्या

19 घंटे पहले

जिला उपभोक्ता आयोग- रायपुर
छत्तीसगढ़

बैंक लॉकर से चोरी: उपभोक्ता अदालत ने SBI को माना जिम्मेदार, पीड़ित को मिलेगा मुआवजा

19 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP