मंगल, 17 नव. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़ के बालोद में 'तथागत ग्लोबल गुरुकुलम' का भूमिपूजन

C

CG Khabar

30 जन. 2026, 02:59 PM 2 मिनट में पढ़ें 17

तथागत ग्लोबल गुरुकुलम
तथागत ग्लोबल गुरुकुलम

रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के सुदूर आदिवासी क्षेत्र भेजा जंगली (गुरूर ब्लॉक) में 'तथागत ग्लोबल गुरुकुलम' की स्थापना के लिए एक ऐतिहासिक भूमिपूजन समारोह संपन्न हुआ. जकवार फाउंडेशन और तथागत ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य क्षेत्र के आदिवासी और ग्रामीण बच्चों को विश्वस्तरीय और पूरी तरह से निःशुल्क शिक्षा प्रदान करना है. 


समारोह में भारतीय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष व सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी एन.पी. सिंह और अनुसूचित जनजाति आयोग के पूर्व अध्यक्ष जी.आर. राणा मुख्य रूप से उपस्थित रहे. भूमिपूजन से पूर्व स्थानीय परंपरा के अनुसार राजा राव बाबा और कंकालीन माता की पूजा-अर्चना की गई और शहीद वीर नारायण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया.

विज्ञापन


इस अवसर पर एन.पी. सिंह ने कहा कि जब तक ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को शहरों जैसी शिक्षा नहीं मिलेगी, तब तक भारत की प्रगति का सपना अधूरा है. उन्होंने आश्वासन दिया कि भेजा जंगली में बनने वाला यह स्कूल दिल्ली के शीर्ष स्कूलों के मानकों के अनुरूप होगा. 


यहाँ शिक्षा के साथ-साथ व्यक्तित्व विकास, करियर मार्गदर्शन, सेना एवं केंद्रीय बलों में भर्ती के लिए प्रशिक्षण और कौशल आधारित पाठ्यक्रम संचालित किए जाएंगे. इसके अतिरिक्त, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कुटीर उद्योगों का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा. 


गुरुकुलम का निर्माण फरवरी से शुरू होगा और इसका उद्घाटन राजा राव पठार पर होने वाली वार्षिक राजा राव पूजा के साथ किया जाएगा. 


इस परियोजना से भेजा जंगली सहित आसपास के 10-12 गांवों के बच्चों का भविष्य संवरेगा. कार्यक्रम में स्थानीय सरपंच शीला यादव, पंच नागेश्वर सलाम और दिनेश यादव सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
राहुल द्रविड़ और अमनदीप खरे
छत्तीसगढ़ विशेष

रणजी ट्रॉफी में रनों की बारिश के बावजूद टीम इंडिया और इंडिया-ए से दूर छत्तीसगढ़ का कप्तान

4 दिन पहले

C.V. Raman University
छत्तीसगढ़ विशेष

सावधान! क्या आपकी भी डिग्री C.V. Raman University से है?

4 दिन पहले

SIR- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़: मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार 11 दिसंबर तक, 4 जनवरी को अंतिम प्रकाशन

5 दिन पहले

स्वच्छता अभियान- फाइल फोटो
छत्तीसगढ़ विशेष

स्वच्छता में छत्तीसगढ़ का डंका: राष्ट्रपति ने 3 निकायों को किया पुरस्कृत, बिल्हा देश में नंबर-1

6 दिन पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़ में 5 दिनों में गटक गए 54.60 करोड़ की शराब, विदेशी स्पिरिट का रहा दबदबा

6 दिन पहले

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का फैसला: फतवे की कोई कानूनी मान्यता नहीं, याचिका खारिज

1 सप्ताह पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP