सोम, 16 नव. 2026

CGKhabar

बलौदाबाजार : हाथी के हमले में एक ग्रामीण की मृत्यु

C

CG Khabar

23 अक्टू. 2025, 07:42 PM 2 मिनट में पढ़ें 15

हाथी
हाथी

रायपुर । संवाददाता: बारनवापारा अभ्यारण्य क्षेत्र में विगत दिनों हाथी के हमले से एक ग्रामीण की मृत्यु हो गई. वन विभाग द्वारा मृतक के परिजनों को तात्कालिक अग्रिम सहायता राशि 25000 रुपये प्रदान की गई है, साथ ही स्थानीय ग्रामों में मुनादी करवा दी गई है. ग्रामीणों से आग्रह किया गया है कि हाथियों की गतिविधि वाले क्षेत्रों में अत्यधिक सतर्कता बरतें और किसी भी स्थिति में उनके समीप न जाएं.


वनमण्डलधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार बारनवापारा अभ्यारण्य के ग्राम बार के समीपस्थ ग्राम हरदी निवासी कनकु राम पिता चमरू लाल (उम्र 68 वर्ष) की मृत्यु एक हाथी हमले में हो गई. घटना 22 अक्टूबर (बुधवार) शाम लगभग 4 बजे की है, जब मृतक अपने खेत की रखवाली के लिए जा रहे थे. घटना कक्ष क्रमांक 108 के समीप डीके जक्शन बेरियर के पास हुई. 

विज्ञापन


वहां तैनात बेरियर चौकीदार नंद कुमार धु्रव द्वारा मृतक को आगे बढ़ने से रोका गया था क्योंकि क्षेत्र में एक एकल (लोनर) हाथी का विचरण हो रहा था. चेतावनी के बावजूद मृतक आगे बढ़ गया जिससे यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटित हुई. 


घटना की जानकारी मिलते ही हाथी मित्र दल एवं वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तत्काल मौके पर पहुंचे और आसपास के ग्रामीणों को सावधानी बरतने एवं हाथी से दूरी बनाए रखने की समझाइश दी. 


घायल को प्राथमिक उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिथौरा ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.


वन विभाग द्वारा यह भी बताया गया है कि क्षेत्र में हाथियों की आवाजाही पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु गश्ती दल सक्रिय हैं.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

बालोद: ट्रामाडोल युक्त 464 प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, NDPS एक्ट में कार्रवाई

14 घंटे पहले

रायपुर राजेन्द्रनगर चौपाटी में आग
छत्तीसगढ़

रायपुर: राजेंद्र नगर चौपाटी में आग और सिलिंडर धमाका, लाखों का माल जलकर राख

14 घंटे पहले

सड़क दुर्घटना- कोरबा
छत्तीसगढ़

कोरबा: खड़े ट्रेलर में जा घुसी रायपुर से अंबिकापुर जा रही यात्री बस, 2 की मौत, 6 घायल

19 घंटे पहले

बाघ- फाइल फोटो
छत्तीसगढ़

महाराष्ट्र से चलकर छत्तीसगढ़ के रास्ते ओडिशा पहुंचा बाघ, कैमरा ट्रैप से खुला राज

19 घंटे पहले

नितिन नबीन- भाजपा अध्यक्ष
छत्तीसगढ़

नितिन नबीन का छत्तीसगढ़ दौरा रद्द, पटना से जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम को किया संबोधित

19 घंटे पहले

मरवाही में सफेद भालू दिखा
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: मरवाही के पहाड़ों से निकलकर सड़कों पर आया दुर्लभ सफेद भालू, ग्रामीणों में दहशत

22 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP