गुरू, 12 नव. 2026

CGKhabar

मटर तोड़ने पर किसान ने मासूम बच्चों को रस्सी से बांधकर पीटा

C

CG Khabar

07 जन. 2026, 09:08 PM 2 मिनट में पढ़ें 11

रस्सी मटर
रस्सी मटर

बलरामपुर । डेस्क: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है. वहां महज कुछ मटर तोड़ने के लिए एक किसान ने दो मासूम बच्चों के साथ क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं. राजपुर क्षेत्र के लाडवा गांव में 4 जनवरी को हुई इस घटना में, 26 वर्षीय किसान कपिल उरांव ने सात साल के दो बच्चों को अपने खेत से मटर तोड़ते हुए पकड़ लिया. 


आरोप है कि बच्चों को पकड़ने के बाद वह उन्हें अपने घर ले गया, जहां उनके हाथ-पैर रस्सी से बांध दिए गए और उन्हें बेरहमी से लात-घूंसों से पीटा गया. इस दौरान बच्चे रहम की भीख मांगते रहे, लेकिन आरोपी का दिल नहीं पसीजा.

विज्ञापन


इस भयावह घटना का खुलासा तब हुआ जब सोशल मीडिया पर पिटाई का वीडियो वायरल हो गया. 


जानकारी के अनुसार, पीड़ित बच्चा इस घटना से इतना सहम गया था कि उसे उसी रात तेज बुखार आ गया. डरे हुए परिजनों ने शुरुआत में आरोपी की धमकियों के चलते पुलिस में शिकायत नहीं की थी, लेकिन ग्रामीणों के आक्रोश और वीडियो के साक्ष्य के बाद पिता कृष्ण नाथ टोप्पो ने राजपुर थाने में मामला दर्ज कराया. 


पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी कपिल उरांव को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Symbolic Photo

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
दुर्ग: देर रात सांस्कृतिक आयोजन के बीच 13 साल की मासूम से दुष्कर्म
छत्तीसगढ़

दुर्ग: देर रात सांस्कृतिक आयोजन के बीच 13 साल की मासूम से दुष्कर्म

8 घंटे पहले

धान खरीदी केन्द्र
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: धान के बदले दूसरी फसल चुनने वाले किसानों को अब प्रति एकड़ 15 हजार रुपये की सहायता

8 घंटे पहले

कोरबा में सड़क दुर्घटना में 1 मृत
छत्तीसगढ़

कोरबा: तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से स्कूटी सवार अमित सागर की मौत

13 घंटे पहले

स्मृति ईरानी- छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: धरमजयगढ़ में जुटेंगे दिग्गज, तैयारियों को परखने आ रहीं स्मृति ईरानी

19 घंटे पहले

भूपेश बघेल पूर्व मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़

राम-कृष्ण को बांटने का काम कर रहे कथावाचक: भूपेश बघेल

19 घंटे पहले

ACB-EOW
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: ACB ने 20 साल पुराने रिश्वत कांड में राकेश शर्मा और मुजीब शाह के खिलाफ पेश की चार्जशीट

20 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP