सोम, 09 नव. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़: नाबालिग से गैंग रेप के दोषियों को 20 वर्ष की सजा

C

CG Khabar

22 अग. 2025, 05:11 PM 2 मिनट में पढ़ें 14

कोर्ट
कोर्ट

अंबिकापुर । संवाददाता: नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में बलरामपुर-रामानुजगंज के फास्ट ट्रैक विशेष न्यायालय ने तीन आरोपियों को 20-20 वर्ष की सश्रम कारावास की सजा सुनाई है. दोषियों ने पीड़िता को शादी का झांसा देकर और 50,000 रुपये व मोबाइल देने का लालच देकर अपने घर में रखा और कई दिनों तक उसके साथ बलात्कार किया. 


दिन के समय पीड़िता को जंगल में छिपाकर रखा जाता था, जबकि रात में उसे घर लाया जाता था.

विज्ञापन


घटना रघुनाथनगर थाना क्षेत्र के गिरवानी गांव की है. अपर सत्र न्यायाधीश शुभ्रा पचौरी की अदालत ने आरोपी महेंद्र खैरवार (36 वर्ष), उनकी पत्नी कबिलासो (33 वर्ष), और ठाकुरदास कुशवाहा (36 वर्ष) को भारतीय दंड संहिता की धारा 363, 366, 370, 368, 376 और पॉक्सो एक्ट के तहत दोषी पाया. 


प्रत्येक आरोपी को 20 वर्ष की जेल और 20,000 रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई गई. अभियोजन पक्ष की ओर से लोक अभियोजक राजेंद्र गुप्ता ने पैरवी की.


24 फरवरी 2023 को रघुनाथनगर थाने में मामला दर्ज किया गया था. पीड़िता अपने माता-पिता के साथ थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई. 


जांच में पता चला कि मुख्य आरोपी महेंद्र खैरवार ने अपनी पत्नी कबिलासो और दोस्त ठाकुरदास के साथ मिलकर पीड़िता को शादी का लालच दिया. उसे अपने घर में रखा और लगभग दो सप्ताह तक उसके साथ दुष्कर्म किया. 


कबिलासो ने न केवल पीड़िता को इस अपराध के लिए उकसाया, बल्कि उसे 500 रुपये देने की बात कहकर महेंद्र और ठाकुरदास के साथ सोने के लिए मजबूर किया.


आरोपियों ने पीड़िता को रात में अपने घर में रखा और दिन में जंगल में छिपाया. पीड़िता के माता-पिता को यह बताया गया कि वह अपनी नानी के घर गई है. 


इस दौरान आरोपियों ने शादी का झांसा देकर पीड़िता से बातचीत जारी रखी. इस जघन्य अपराध ने न केवल पीड़िता का जीवन प्रभावित किया, बल्कि सामाजिक स्तर पर भी गहरे सवाल खड़े किए.


न्यायालय के इस फैसले को पीड़िता और उसके परिवार के लिए न्याय की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
PM Modi- Bastar Diwali
छत्तीसगढ़

सशस्त्र माओवादी ढेर, पर राजनीतिक दलों में घुसे 'दिमागी नक्सल': PM नरेंद्र मोदी

12 घंटे पहले

जशपुर में 5 साल के बालक की हत्या
छत्तीसगढ़

जशपुर: 5 साल के मासूम जितेंद्र की निर्मम हत्या, गड्ढे में मिला शव

12 घंटे पहले

PM Modi- Bastar Diwali
छत्तीसगढ़

सही नीतियों और मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति से माओवादी आतंक का खात्मा- PM मोदी

18 घंटे पहले

पीएम मोदी- फाइल फोटो
छत्तीसगढ़

पीएम मोदी बस्तर में मनाएंगे दिवाली, सुरक्षा बलों के साथ खास उत्सव

20 घंटे पहले

विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या की- रायगढ़
छत्तीसगढ़

रायगढ़: गाड़ी की चाहत ने ली विवाहिता की जान, 2 लाख के दहेज के लिए महिला ने की आत्महत्या

22 घंटे पहले

जिला उपभोक्ता आयोग- रायपुर
छत्तीसगढ़

बैंक लॉकर से चोरी: उपभोक्ता अदालत ने SBI को माना जिम्मेदार, पीड़ित को मिलेगा मुआवजा

22 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP