रवि, 08 नव. 2026

CGKhabar

सुदूर वनांचल ग्राम कच्चापाल में बस्तर ओलंपिक 2025 का शुभारंभ

C

CG Khabar

25 अक्टू. 2025, 02:14 PM 2 मिनट में पढ़ें 12

बस्तर ओलंपिक
बस्तर ओलंपिक

नारायणपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के सुदूर वनांचल ग्राम कच्चापाल में शनिवार 25 अक्टूबर को बस्तर ओलंपिक 2025 का शुभारंभ किया गया. छत्तीसगढ़ शासन द्वारा पारंपरिक खेलों को प्रोत्साहित करने, बस्तर संभाग के जनजातीय बहुल एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में युवाओं की खेल प्रतिभा को पहचानने और उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से 'बस्तर ओलंपिक 2025' का आयोजन किया जा रहा है. जिसका नारायणपुर के सुदूर वनांचल ग्राम कच्चापाल में शुभारंभ शनिवार 25 अक्टूबर को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा द्वारा किया गया. 


इस अवसर पर ईरकभट्टी और कच्चापाल की ग्रामीण महिलाओं के मध्य रस्साकसी प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें ईरकभट्टी के महिलाओं ने बाजी मारी. 

विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों से मुलाकात कर सभी का उत्साहवर्धन भी किया. उन्होंने खिलाड़ियों में उत्साह को देखते हुए सभी को बस्तर ओलंपिक 2025 की टीशर्ट का वितरण किया. 


यह प्रतियोगिता विकासखंड, जिला और संभाग स्तर पर तीन चरणों में आयोजित होगी. बस्तर ओलंपिक 2025 में बस्तर संभाग में 03 लाख 80 हजार से अधिक प्रतिभागियों ने भाग ले रहे हैं, जिसमें नारायणपुर में 47 हजार से अधिक प्रतिभागी शामिल हैं. 


इस कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि बस्तर ओलंपिक केवल खेल नहीं है यह बस्तर की समरसता, बंधुत्व, विश्वास और एकता का प्रतीक भी है. यह ओलंपिक बस्तर के युवाओं को अपनी नैसर्गिक प्रतिभा के प्रदर्शन का एक मंच प्रदान करने के साथ उनमें आत्मविश्वास जगाने और खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का एक माध्यम भी है. हमें पूरा भरोसा है कि इस ओलंपिक के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भी प्रदेश को मिलेंगे जो प्रदेश में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में बस्तर का नाम ऊंचा करेंगे. 


उल्लेखनीय है कि बस्तर ओलंपिक का आयोजन 25 अक्टूबर से 30 नवम्बर तक विकासखंड स्तर, जिला स्तर एवं संभाग पर किया जाएगा. 


जिसमें एथलेटिक्स, तीरंदाजी, बैडमिंटन, फुटबॉल, कराटे, कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, रस्साकसी, हॉकी और वेटलिफ्टिंग जैसी खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी. 


जहां जूनियर वर्ग (14 से 17 वर्ष) और सीनियर वर्ग (17 वर्ष से अधिक) के साथ दिव्यांग खिलाड़ी और आत्मसमर्पित नक्सली भी सीधे संभाग स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या की- रायगढ़
छत्तीसगढ़

रायगढ़: गाड़ी की चाहत ने ली विवाहिता की जान, 2 लाख के दहेज के लिए महिला ने की आत्महत्या

एक घंटा पहले

जिला उपभोक्ता आयोग- रायपुर
छत्तीसगढ़

बैंक लॉकर से चोरी: उपभोक्ता अदालत ने SBI को माना जिम्मेदार, पीड़ित को मिलेगा मुआवजा

एक घंटा पहले

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट
छत्तीसगढ़

हसदेव बांगो नहर: अधिग्रहित जमीन के गैर-उपयोग पर पूर्व मालिकों का वापसी का दावा खारिज

2 घंटे पहले

टंक राम वर्मा- उच्च शिक्षा मंत्री छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: कोचिंग संस्थानों पर कसेगा नकेल, नया कानून ला रही सरकार, 7 दिनों में मांगे सुझाव

2 घंटे पहले

हेरोइन तस्कर गिरफ्तार- धमतरी
छत्तीसगढ़

धमतरी: 15 ग्राम हेरोइन के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, मुख्य सप्लायर की तलाश

2 घंटे पहले

SECL कर्माचारी से 10 लाख की साइबर ठगी
छत्तीसगढ़

कोरिया: अंतरराष्ट्रीय युद्ध के नाम पर 10 लाख का साइबर फ्रॉड

15 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP