रवि, 08 नव. 2026

CGKhabar

जगदलपुर में रेलवे प्रशासन ने 32 घरों पर चलाया बुलडोजर

C

CG Khabar

11 अक्टू. 2025, 01:52 PM 3 मिनट में पढ़ें 13

बुलडोजर जगदलपुर
बुलडोजर जगदलपुर

जगदलपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के जगदलपुर के संजय गांधी वार्ड में शनिवार को पुलिस और रेलवे विभाग की संयुक्त कार्रवाई में 32 अवैध मकानों पर बुलडोजर चलाया गया. रेलवे विभाग के अधिकारियों का कहना है कि यह जमीन रेलवे की है और यहां अवैध कब्जा कर सालों से लोग रह रहे थे. कई बार नोटिस भी दिया गया इसके बाद भी खाली नहीं करने पर उनके घरों को तोड़ने की कार्रवाई की गई है. 


इधर कार्रवाई की जानकारी मिलते ही कांग्रेस के जिला अध्यक्ष, पार्षद कोमल सेना और पार्टी कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और प्रशासनिक कार्रवाई का विरोध करते हुए जमकर हंगामा किया. कांग्रेस जिला अध्यक्ष का कहना है कि रेलवे प्रशासन ने प्रभावितों बिना सूचना दिए इस तरह की कार्रवाई की, जिससे 50 से ज्यादा परिवार बेघर हो गए हैं. दिवाली त्यौहार से पहले रेलवे प्रशासन ने उनके घरों पर बुलडोजर चला दिया.

विज्ञापन

बेघर हुए 50 से ज्यादा परिवार


इस बुलडोजर कार्यवाही से प्रभावितों ने बताया कि उन्हें पूर्व में कोई सूचना नहीं दी गई थी. सभी सुबह जब अपने-अपने काम पर गए थे, तभी पुलिस और रेलवे के कर्मचारियों ने उनके घरों पर बुलडोजर चढ़ा दिए. जिससे उनका सब कुछ तबाह हो गया. नगर निगम को टैक्स और नल बिल का भुगतान करने के बावजूद निगम सरकार ने उनकी कोई मदद नही की. कई बार प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन भी किये गए जिनमे कुछ लोगो को तो मकान का लाभ मिला लेकिन अब 50 से ज्यादा परिवार बेघर हो गए है. उनके पास रहने के लिए कोई जगह नही है.

रेलवे की संपत्ति पर अवैध कब्जा 


इधर रेलवे प्रशासन के एडीएम नागा पसर ने कहा कि यह जमीन रेलवे की संपत्ति है, जिस पर अवैध रूप से मकान बनाकर लोग निवास कर रहे थे, उन्होंने बताया कि विभाग ने पूर्व में सभी को नोटिस दिया था. एडीएम नागा पसर ने बताया कि विभाग को ऊपर से भूमि खाली कराने के निर्देश मिले थे. पिछले दो माह से नोटिस जारी थे, और यह जगह रेलवे कर्मियों के लिए जरूरी क्षेत्र में आती है. 2 अक्टूबर को अतिक्रमण हटाने की तिथि तय की गई थी, हालांकि, दशहरा त्योहार के चलते कार्रवाई स्थगित कर दी गई थी. जिसके बाद शनिवार 11 अक्टूबर को अभियान दोबारा शुरू किया गया है.


पार्षद का आरोप बिना जानकारी दिये तोड़ी गयी मकानें


संजय गांधी वार्ड की पार्षद कोमल सेना ने भी प्रशासनिक कार्रवाई पर आपत्ति जताई है. उन्होंने कहा कि वार्ड पार्षद होने के नाते रेलवे विभाग के द्वारा मुझे किसी तरह की सूचना नहीं दी गई थी. अधिकारियों ने कहा था कि सिर्फ दो लाइनें तोड़ी जाएंगी, लेकिन बाद में बाकी झोपड़ियों को भी गिरा दिया गया. मैंने पहले भी प्रशासन से अनुरोध किया था कि जब तक इन लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान न मिल जाएं, तब तक इन्हें थोड़ा समय दिया जाए. लेकिन रेलवे अधिकारियों ने नहीं माना और बिना सूचना, नोटिस दिए गरीबों के मकान पर बुलडोजर चला दिए गए.

दीवाली तक मांगा गया है समय


इस मामले पर निगम के महापौर संजय पांडे ने कहा कि साल 2022 में कांग्रेस सरकार के दौरान भी इसी वार्ड में घर तोड़ने की प्रक्रिया शुरू की गई थी. तब भाजपाइयों ने आंदोलन कर प्रभावितों के नल और बिजली कनेक्शन बहाल करवाए थे. महापौर ने कहा कि अभी उन्हें घर तोड़ने की जानकारी मिली तो डीआरएम से बात कर दिवाली तक का समय मांगा गया है. जिसके बाद फिलहाल आगे की बची मकानों पर बुलडोजर की कार्रवाई रोक दी गई है. इन प्रभावितों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिले इसके लिए निगम प्रशासन के द्वारा कोशिश की जा रही है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
PM Modi- Bastar Diwali
छत्तीसगढ़

सही नीतियों और मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति से माओवादी आतंक का खात्मा- PM मोदी

5 घंटे पहले

पीएम मोदी- फाइल फोटो
छत्तीसगढ़

पीएम मोदी बस्तर में मनाएंगे दिवाली, सुरक्षा बलों के साथ खास उत्सव

7 घंटे पहले

विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या की- रायगढ़
छत्तीसगढ़

रायगढ़: गाड़ी की चाहत ने ली विवाहिता की जान, 2 लाख के दहेज के लिए महिला ने की आत्महत्या

10 घंटे पहले

जिला उपभोक्ता आयोग- रायपुर
छत्तीसगढ़

बैंक लॉकर से चोरी: उपभोक्ता अदालत ने SBI को माना जिम्मेदार, पीड़ित को मिलेगा मुआवजा

10 घंटे पहले

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट
छत्तीसगढ़

हसदेव बांगो नहर: अधिग्रहित जमीन के गैर-उपयोग पर पूर्व मालिकों का वापसी का दावा खारिज

10 घंटे पहले

टंक राम वर्मा- उच्च शिक्षा मंत्री छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: कोचिंग संस्थानों पर कसेगा नकेल, नया कानून ला रही सरकार, 7 दिनों में मांगे सुझाव

11 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP