मंगल, 10 नव. 2026

CGKhabar

मध्यप्रदेश जा रही 51 हजार की मदिरा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश ले जा रही 51 हजार की मदिरा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

C

CG Khabar

26 अग. 2025, 01:01 AM 2 मिनट में पढ़ें 13

मदिरा जब्त
मदिरा जब्त

रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के भिलाई में 51 हजार की मदिरा एवं 4 लाख का वाहन जब्त किया गया है. एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार आरोपी को जेल भेज दिया गया है.     


गौरतलब है कि दुर्ग जिले के आबकारी विभाग की वृत्त-भिलाई क्रमांक-03 की टीम ने सोमवार प्रातः गश्त के दौरान प्राप्त सूचना पर ने त्वरित विधिवत कार्रवाई करते हुए आरोपी मनदीप सिंह भाटिया, निवासी नेहरू नगर चौक, भिलाई के कब्जे से 51 हजार रूपए मूल्य की अवैध रूप से परिवहन की जा रही मदिरा और स्विफ्ट कार जब्त की. इस मामले में आरोपी मनदीप सिंह भाटिया को भी गिरफ्तार किया गया. 

विज्ञापन


आबकारी विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश राज्य में विक्रय हेतु 12 नग बोतल ब्लेंडर्स प्राइड व्हिस्की तथा 48 नग बोतल मैक्डॉवेल नं. 1 व्हिस्की, कुल 45 बल्क लीटर मदिरा, जिसकी बाजार कीमत 51,840 रूपए आँकी गई है, जब्त की गई.


साथ ही, परिवहन में प्रयुक्त एक लाल रंग की स्विफ्ट कार (सीजी 08 एफ 5491) भी जप्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 4 लाख रूपए है. इस प्रकार कुल लगभग 4,51,840 रूपए मूल्य की मदिरा एवं वाहन जब्त किया गया.


छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के मामले में प्रकरण पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया तथा न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है. 


इस प्रकरण की विवेचना आबकारी उप निरीक्षक प्रियंक ठाकुर द्वारा की जा रही है. कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी पंकज कुजूर, आबकारी उप निरीक्षक हरीश पटेल, भूपेन्द्र नेताम, आबकारी मुख्य आरक्षक डी.पी. पटेल, आरक्षक संदीप तिर्की, सुश्री चितेश्वरी धु्रव एवं दुर्गेश की महत्वपूर्ण भूमिका रही. 

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
हत्या
छत्तीसगढ़

जांजगीर: झगड़े से तंग पिता ने पुत्र पर टंगिया से किया वार, मौत के बाद सरेंडर

4 घंटे पहले

NMDC Bastar Plant
छत्तीसगढ़

NMDC नगरनार स्टील प्लांट में हादसा: खौलते हॉट मेटल की चपेट में आने से 30 वर्षीय युवक की मौत

4 घंटे पहले

नदी में डूबने से मौत- कोरबा
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के कोरबा में तैरकर आजन नदी पार कर रहे 50 वर्षीय ग्रामीण की डूबने से मौत

11 घंटे पहले

होटल में छापा
छत्तीसगढ़

रायपुर लैब की रिपोर्ट: बिलासपुर के 9 नामी संस्थानों के घी, पनीर और दही में मानकों की अनदेखी

11 घंटे पहले

रवि टंडन और पत्नी बरखा टंडन- आरोपी
छत्तीसगढ़

रायपुर के होटल कारोबारी दंपती रवि टंडन और पत्नी बरखा टंडन के खिलाफ FIR दर्ज

11 घंटे पहले

मां की हत्या
छत्तीसगढ़

जशपुर: खाना परोसने की बात पर अधजली लकड़ी से हमला कर ली मां की जान

17 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP