रवि, 08 नव. 2026

CGKhabar

भिलाई: पूर्व सपा नेता पर हथियार के साथ धमकी देने का केस

C

CG Khabar

19 अक्टू. 2025, 06:34 AM 2 मिनट में पढ़ें 12

सपा नेता भिलाई
सपा नेता भिलाई

दुर्ग । संवाददाता: भिलाई के वैशाली नगर इलाके में एक पूर्व विधानसभा प्रत्याशी पर अवैध हथियार लहराकर लोगों को भयभीत करने का आरोप लगा है. आरोपी की पहचान सूबेदार सिंह यादव के रूप में हुई है, जो समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष रह चुके हैं. यादव ने वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र से दो बार चुनाव लड़ा, लेकिन दोनों ही मौकों पर वे अपनी जमानत भी नहीं बचा सका.


घटना की शुरुआत तब हुई जब स्थानीय पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि जवाहर नगर स्थित मां शारदा ट्रेडर्स के आसपास कोई व्यक्ति देशी कट्टा लहराते हुए राहगीरों को डरा-धमका रहा है. सूचना पर तत्काल वैशाली नगर थाने की टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध को हिरासत में ले लिया. शुरुआती पूछताछ में उसने अपना नाम सूबेदार सिंह यादव बताया, जो कैलाश नगर (जामुल थाना क्षेत्र) का निवासी है.

विज्ञापन


तलाशी लेने पर पुलिस को उसके कब्जे से एक देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए. 


थाना प्रभारी प्रशांत मिश्रा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई की गई है. मामला दर्ज होने के बाद यादव को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया. 


यह घटना इलाके में सनसनी फैला रही है, क्योंकि आरोपी का राजनीतिक बैकग्राउंड होने से कई सवाल खड़े हो गए हैं. 


पुलिस का कहना है कि जांच जारी है और अन्य संभावित पहलुओं की पड़ताल की जा रही है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP