रवि, 08 नव. 2026

CGKhabar

भूपेश बघेल जेल में बंद Cong MLA से मिले, बताया बदले की कार्रवाई

C

CG Khabar

13 जन. 2026, 02:14 AM 2 मिनट में पढ़ें 10

भूपेश बघेल जेल
भूपेश बघेल जेल

जांजगीर-चांपा । डेस्क: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने सोमवार को जांजगीर-चांपा जिले की खोखरा जेल में बंद जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू से मुलाकात की. करीब 25 मिनट चली इस बैठक में बघेल ने विधायक का कुशलक्षेम पूछा और उन्हें हर तरह की सहायता का भरोसा दिलाया.


जेल से बाहर आने के बाद भूपेश बघेल ने स्थानीय सर्किट हाउस में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं से चर्चा की, इसके बाद वे रायपुर के लिए रवाना हो गए. 

विज्ञापन


गौरतलब है कि बालेश्वर साहू पर एक किसान के साथ करीब 42.78 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप है, जिसके चलते सीजेएम कोर्ट ने उन्हें 22 जनवरी तक न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.


मीडिया से बातचीत में भूपेश बघेल ने इस गिरफ्तारी को पूरी तरह राजनीतिक साजिश करार दिया. उन्होंने कहा कि विधायक साहू की बढ़ती लोकप्रियता भाजपा नेतृत्व को खटक रही है, इसलिए बदले की भावना से उन्हें फर्जी मामले में उलझाया गया है. 


बघेल ने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार विरोध की आवाज दबाने के लिए जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है, चाहे वह राज्य स्तर पर हो या केंद्र में.


उन्होंने अपने बेटे चैतन्य बघेल के मामले का जिक्र करते हुए कहा कि वहां भी नियमों को ताक पर रखकर कार्रवाई की गई थी, लेकिन अदालत ने सच्चाई को सामने ला दिया. बघेल ने विश्वास जताया कि न्यायपालिका पर भरोसा है और बालेश्वर साहू जल्द बाहर आएंगे.


इसके अलावा, भूपेश बघेल ने प्रदेश में चल रही धान खरीदी व्यवस्था पर भी सरकार को घेरा. उन्होंने कहा कि खरीदी सीजन के अंतिम दिनों में अभी भी लाखों किसानों का धान नहीं बिका है. रकबा बढ़ाने या नए टोकन जारी करने में देरी हो रही है, जिससे किसान परेशान हैं. 


कोरबा में एक किसान द्वारा जहर पीने की कोशिश और अन्य जगहों पर आत्महत्या जैसी घटनाओं का हवाला देते हुए बघेल ने कहा कि सरकार किसानों की समस्याओं से मुंह मोड़ रही है और जो कोई हक की बात करेगा, उसे दबाया जा रहा है.


इस मुलाकात और बघेल के बयानों से प्रदेश की सियासत में एक बार फिर गर्मी आ गई है, जबकि भाजपा ने इन आरोपों को खारिज करते हुए इसे कानूनी कार्रवाई बताया है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
PM Modi- Bastar Diwali
छत्तीसगढ़

सही नीतियों और मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति से माओवादी आतंक का खात्मा- PM मोदी

5 घंटे पहले

पीएम मोदी- फाइल फोटो
छत्तीसगढ़

पीएम मोदी बस्तर में मनाएंगे दिवाली, सुरक्षा बलों के साथ खास उत्सव

7 घंटे पहले

विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या की- रायगढ़
छत्तीसगढ़

रायगढ़: गाड़ी की चाहत ने ली विवाहिता की जान, 2 लाख के दहेज के लिए महिला ने की आत्महत्या

9 घंटे पहले

जिला उपभोक्ता आयोग- रायपुर
छत्तीसगढ़

बैंक लॉकर से चोरी: उपभोक्ता अदालत ने SBI को माना जिम्मेदार, पीड़ित को मिलेगा मुआवजा

10 घंटे पहले

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट
छत्तीसगढ़

हसदेव बांगो नहर: अधिग्रहित जमीन के गैर-उपयोग पर पूर्व मालिकों का वापसी का दावा खारिज

10 घंटे पहले

टंक राम वर्मा- उच्च शिक्षा मंत्री छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: कोचिंग संस्थानों पर कसेगा नकेल, नया कानून ला रही सरकार, 7 दिनों में मांगे सुझाव

11 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP