गुरू, 12 नव. 2026

CGKhabar

बीजापुर में देश का सबसे बड़ा नक्सल समर्पण आज

C

CG Khabar

16 अक्टू. 2025, 06:59 AM 1 मिनट में पढ़ें 13

नक्सली
नक्सली

बीजापुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में गुरूवार 16 अक्टूबर को देश का सबसे बड़ा नक्सल समर्पण होने जा रहा है. नक्सल प्रवक्ता और DKSZC नेता रूपेश उर्फ सतीश उर्फ आसन्ना के अपने 160 साथियों के साथ दंतेवाडा-बीजापुर के सरहदी इलाके में आत्मसमर्पण करने की खबर है.


नक्सलियों की पूरी माड़ डिवीजन की टीम,70 से ज्यादा हथियारों के साथ इंद्रावती नदी को पार कर पहुंचेगी.   

विज्ञापन


रूपेश ने ही प्रेस नोट जारी कर शांति वार्ता के लिए केंद्र सरकार से नक्सल विरोधी अभियान को 6 महीनों के लिए रोकने की दरख्वास्त की थी.


रूपेश समेत समर्पण करने वाले 160 नक्सलियों को लाने के लिए बीजापुर पुलिस ने तैयारी कर रखी है.


पोलित ब्यूरो सदस्य सोनू उर्फ वेणुगोपाल के सरेंडर के बाद माओवादी संगठन में बिखराव आया है. संघर्ष विराम के हिमायती रूपेश के कुछ देर में इंद्रावती नदी को पार कर बीजापुर के सरहदी क्षेत्र में पहुंचने की खबर है. 


पूरे इलाके को छावनी में तब्दील किया गया है. बड़े पुलिस अधिकारी भी बीजापुर में मौजूद हैं. 


पुलिस अधिकारियों द्वारा इस पूरे घटना क्रम को लेकर गोपनीयता बरती जा रही है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
जनगणना- जनगणना कार्य में प्राइवेट स्कूल शिक्षकों की ड्यूटी का विरोध
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: जनगणना कार्य में प्राइवेट स्कूल शिक्षकों की ड्यूटी का विरोध

8 घंटे पहले

RTE-अब दूर के गरीब बच्चों को भी मिलेगा दाखिला
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ RTE: 'पड़ोस' की बाध्यता खत्म, अब दूर के गरीब बच्चों को भी मिलेगा दाखिला

8 घंटे पहले

दुर्ग: देर रात सांस्कृतिक आयोजन के बीच 13 साल की मासूम से दुष्कर्म
छत्तीसगढ़

दुर्ग: देर रात सांस्कृतिक आयोजन के बीच 13 साल की मासूम से दुष्कर्म

एक दिन पहले

धान खरीदी केन्द्र
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: धान के बदले दूसरी फसल चुनने वाले किसानों को अब प्रति एकड़ 15 हजार रुपये की सहायता

एक दिन पहले

कोरबा में सड़क दुर्घटना में 1 मृत
छत्तीसगढ़

कोरबा: तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से स्कूटी सवार अमित सागर की मौत

एक दिन पहले

स्मृति ईरानी- छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: धरमजयगढ़ में जुटेंगे दिग्गज, तैयारियों को परखने आ रहीं स्मृति ईरानी

एक दिन पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP