छत्तीसगढ़ के बीजापुर में युवक की हत्या
बीजापुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के एक गांव में गुरुवार-शुक्रवार की रात एक 27 वर्षीय युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई. पुलिस को संदेह है कि इस वारदात के पीछे नक्सलियों का हाथ हो सकता है.
घटना बीजापुर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत मंकेली गांव में हुई.
पुलिस के अनुसार, मृतक का नाम सुरेश कोरसा था.
अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से उस पर हमला किया और फिर जंगल की ओर भाग गए.
शुक्रवार सुबह शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया.
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल पर कोई माओवादी पर्चा नहीं मिला, लेकिन प्रारंभिक जांच में नक्सलियों की संलिप्तता की आशंका जताई जा रही है.
पुलिस ने सभी संभावित पहलुओं से जांच शुरू कर दी है और हमलावरों की तलाश के लिए जंगल में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है.