शनि, 14 नव. 2026

CGKhabar

बीजापुर: नक्सलियों के IED ब्लॉस्ट से आदिवासी बालक गंभीर

C

CG Khabar

09 अक्टू. 2025, 09:04 PM 3 मिनट में पढ़ें 15

IED Blast Victim
IED Blast Victim

बीजापुर । संवाददाता: बीजापुर जिले मे नक्सल हिंसा की बर्बर तस्वीर एक बार फिर सामने आई है. थाना गंगालूर के ग्राम पीड़िया इलाके में नक्सलियों द्वारा बिछाए गए प्रेशर IED की चपेट में आने से एक मासूम आदिवासी बालक गंभीर रूप से घायल हो गया. 


यह घटना दोपहर के समय हुई जब ग्रामीण अपने सामान्य कामकाज में व्यस्त थे.अचानक हुए धमाके से गांव में अफरा-तफरी मच गई. घटना की जानकारी मिलते ही केरिपु 199 और 85 वाहिनी के जवान मौके पर पहुंचे. घायल बालक को प्राथमिक उपचार देने के बाद जिला अस्पताल बीजापुर रेफर किया गया. 

विज्ञापन


डॉक्टरों की टीम लगातार उसकी स्थिति पर नजर बनाए हुए है.नक्सलियों की इस हरकत ने स्थानीय आदिवासी समुदाय को झकझोर दिया है. ग्रामीणों ने कहा कि नक्सली निर्दोष लोगों को लगातार निशाना बना रहे हैं और अब यह अमानवीय हिंसा असहनीय हो गई है.


बीते कुछ महीनों में जिले के अंदरूनी इलाकों में माओवादियों द्वारा लगाए गए IED विस्फोटों से कई आम नागरिक हताहत हुए हैं. 


यह सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा. घटना के बाद इलाके में सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है ताकि किसी अन्य विस्फोटक को निष्क्रिय किया जा सके और क्षेत्र को सुरक्षित बनाया जा सके.


SATP के आंकड़े क्या बयां करते हैं ?


छत्तीसगढ़ में साल 2025 में 7 अक्टूबर तक नक्सलियों के ब्लॉस्ट के 30 मामलें दर्ज किये गये हैं जिनमें कुल मिलाकर 16 नागरिक/सुरक्षा बल के जवान मारे गये हैं तथा 39 नागरिक/सुरक्षा बल घायल हुये हैं.


छत्तीसगढ़ में इसी तरह से पिछले साल 32 मामलों में 27 नागरिक/सुरक्षा बल मारे गये थे तथा 32 नागरिक/सुरक्षा बल घायल हुये थे.


छत्तीसगढ़ में साल 2023 में 20 नागरिक/सुरक्षा बल मारे गये थे तथा 26 नागरिक/सुरक्षा बल घायल हुये थे.


छत्तीसगढ़ में पिछले 25 सालों में सबसे ज्यादा नागरिक/सुरक्षा बल की मौत साल 2010 में हुई थी जिसमें 142 नागरिक/सुरक्षा बल मारे गये थे. तथा सबसे ज्यादा घायल साल 2006 में 83 हुये थे.


कुल मिलाकर पिछले 25 सालों में जब से छत्तीसगढ़ बना है नक्सली बलॉस्ट में 750 नागरिक/सुरक्षा बल मारे गये हैं तथा 782 नागरिक/सुरक्षा बल घायल हुये हैं. 


छत्तीसगढ़ की तुलना में आंध्रप्रदेश में साल 2000 से लेकर साल 2020 में 162 नागरिक/सुरक्षा बल मारे गये हैं तथा 262 नागरिक/सुरक्षा बल घायल हुये हैं.


बिहार में साल 2000 से लेकर साल 2022 तक 187 नागरिक/सुरक्षा बल मारे गये हैं तथा 248 नागरिक/सुरक्षा बल घायल हुये हैं.


झारखंड में साल 2000 से लेकर साल 2025 के 7 अक्टूबर तक 384 नागरिक/सुरक्षा बल मारे गये हैं तथा 549 नागरिक/सुरक्षा बल घायल हुये हैं.


केरल में साल 2014 और 2015 में नक्सली ब्लॉस्ट से कोई न तो मारा गया है और न ही कोई घायल हुया है.


मध्यप्रदेश में साल 2001 में नक्सली ब्लॉस्ट से कोई न तो मारा गया है और न ही कोई घायल हुया है.


महाराष्ट्र में साल 2001 से लेकर साल 2024 तक नक्सली ब्लॉस्ट में कुल 90 नागरिक/सुरक्षा बल मारे गये हैं तथा 112 नागरिक/सुरक्षा बल घायल हुये हैं.


ओडिशा में साल 2000 से लेकर साल 2025 तक 127 नागरिक/सुरक्षा बल मारे गये हैं तथा 171 नागरिक/सुरक्षा बल घायल हुये हैं.


तेलंगाना में साल 2016 से लेकर साल 2025 तक 4 नागरिक/सुरक्षा बल मारे गये हैं तथा 8 नागरिक/सुरक्षा बल घायल हुये हैं.


पश्चिम बंगाल में साल 2003 से लेकर साल 2012 तक कुल 222 नागरिक/सुरक्षा बल मारे गये हैं तथा 268 नागरिक/सुरक्षा बल घायल हुये हैं.


देश के 9 नक्सल/माओवादी प्रभावित राज्यों में, नक्सली ब्लॉस्ट से छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा लोग मारे गये हैं तथा घायल हुये हैं.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
राहुल द्रविड़ और अमनदीप खरे
छत्तीसगढ़ विशेष

रणजी ट्रॉफी में रनों की बारिश के बावजूद टीम इंडिया और इंडिया-ए से दूर छत्तीसगढ़ का कप्तान

17 घंटे पहले

C.V. Raman University
छत्तीसगढ़ विशेष

सावधान! क्या आपकी भी डिग्री C.V. Raman University से है?

23 घंटे पहले

SIR- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़: मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार 11 दिसंबर तक, 4 जनवरी को अंतिम प्रकाशन

एक दिन पहले

स्वच्छता अभियान- फाइल फोटो
छत्तीसगढ़ विशेष

स्वच्छता में छत्तीसगढ़ का डंका: राष्ट्रपति ने 3 निकायों को किया पुरस्कृत, बिल्हा देश में नंबर-1

2 दिन पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़ में 5 दिनों में गटक गए 54.60 करोड़ की शराब, विदेशी स्पिरिट का रहा दबदबा

2 दिन पहले

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का फैसला: फतवे की कोई कानूनी मान्यता नहीं, याचिका खारिज

1 सप्ताह पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP