मंगल, 10 नव. 2026

CGKhabar

बिलासपुर रेल मंडल में कई पैसेंजर ट्रेनें रद्द, यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें

C

CG Khabar

20 जन. 2026, 02:58 AM 2 मिनट में पढ़ें 14

रेलवे
रेलवे

बिलासपुर । संवाददाता: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर रेल मंडल में रखरखाव और विकास कार्यों की वजह से कई लोकल ट्रेनों का संचालन प्रभावित होने वाला है. जांजगीर-नैला से चांपा रेल खंड के बीच खोखसा समपार फाटक पर गर्डर हटाने (डी-लॉन्चिंग) का काम किया जाएगा, जिसके लिए ट्रैफिक और पावर ब्लॉक लिया जाएगा. 


इस कार्य की वजह से 23 से 25 जनवरी तक बिलासपुर-रायगढ़ और बिलासपुर-कोरबा रूट की छह मेमू पैसेंजर ट्रेनें पूरी तरह निरस्त रहेंगी.

विज्ञापन


इससे उन यात्रियों को खासी दिक्कत होगी जो रोजाना इन ट्रेनों से आवागमन करते हैं. रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यह काम रेल सुरक्षा और सुविधा बढ़ाने के लिए जरूरी है.


प्रभावित ट्रेनों की जानकारी:


ट्रेन नंबर 68737 (रायगढ़-बिलासपुर मेमू): 23 और 25 जनवरी को निरस्त.

ट्रेन नंबर 68738 (बिलासपुर-रायगढ़ मेमू): 23 और 25 जनवरी को निरस्त.

ट्रेन नंबर 68735 (रायगढ़-बिलासपुर मेमू): 23 और 25 जनवरी को निरस्त.

ट्रेन नंबर 68736 (बिलासपुर-रायगढ़ मेमू): 22 और 24 जनवरी को निरस्त.

ट्रेन नंबर 68731 (कोरबा-बिलासपुर मेमू): 23 और 25 जनवरी को निरस्त.

ट्रेन नंबर 68732 (बिलासपुर-कोरबा मेमू): 23 और 25 जनवरी को निरस्त.


इसके अलावा, दो अन्य ट्रेनें आंशिक रूप से प्रभावित रहेंगी. 23 और 25 जनवरी को गोंदिया से झारसुगुड़ा जाने वाली ट्रेन नंबर 68861 बिलासपुर स्टेशन पर ही समाप्त हो जाएगी, यानी बिलासपुर से झारसुगुड़ा तक का हिस्सा रद्द रहेगा. 


इसी तरह, झारसुगुड़ा से गोंदिया आने वाली ट्रेन नंबर 68862 बिलासपुर से शुरू होगी और झारसुगुड़ा से बिलासपुर तक नहीं चलेगी.


रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे अपनी यात्रा की योजना पहले से जांच लें और असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है. इससे पहले भी मंडल में ब्रिज मरम्मत जैसे कार्यों के चलते इसी तरह की ट्रेनें रद्द की जा चुकी हैं.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का फैसला: फतवे की कोई कानूनी मान्यता नहीं, याचिका खारिज

4 दिन पहले

लक्ष्य कोचिंग- दंतेवाड़ा
छत्तीसगढ़ विशेष

दंतेवाड़ा में कोचिंग घोटालाः 68 लाख की एजेंसी बाहर, 90 लाख वाली को काम

5 दिन पहले

महादेव ऐप, सौरभ चंद्राकर, महादेव सट्टा
छत्तीसगढ़ विशेष

महादेव सट्टा के सौरभ चंद्राकर को CBI कल रायपुर अदालत में करेगी पेश

1 सप्ताह पहले

नवजात हाथी का ड्रोन से लिया फोटो
छत्तीसगढ़ विशेष

कोरबा: जंगल में गश्त के दौरान दिखा नवजात हाथी, सुरक्षा में तैनात हुआ ड्रोन

2 सप्ताह पहले

नक्सली
छत्तीसगढ़ विशेष

समर्पण करने वाले नक्सलियों में क्यों मची है खलबली?

2 सप्ताह पहले

File Photo
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़ का महासमुंद बना गांजा तस्करी का मुख्य ट्रांजिट कॉरिडोर, 10 टन गांजा जब्त

2 सप्ताह पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP