बुध, 11 नव. 2026

CGKhabar

नन केस: छत्तीसगढ़ भाजपा ने विवादास्पद पोस्ट हटाया

C

CG Khabar

02 अग. 2025, 05:43 PM 2 मिनट में पढ़ें 16

कार्टून
कार्टून

रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर केरल की दो ननों की गिरफ्तारी से जुड़ा एक विवादास्पद कार्टून पोस्ट किया था. जिसे भारी आलोचना के बाद शनिवार, 2 अगस्त 2025 को हटा लिया गया. 


कार्टून में कांग्रेस नेताओं राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और के.सी. वेणुगोपाल को ननों के सामने झुकते हुए और मानव तस्करी व धर्मांतरण में शामिल लोगों का समर्थन करने वालों के रूप में दर्शाया गया था. कुछ यूजर्स द्वारा इसे ईसाई धर्म का मजाक उड़ाने वाला बताने के बाद पोस्ट को हटा लिया गया.

विज्ञापन


गौरतलब है कि दुर्ग में 25 जुलाई को दो ननों, प्रीति मैरी और वंदना फ्रांसिस, के साथ-साथ नारायणपुर के एक निवासी की मानव तस्करी और जबरन धर्मांतरण के आरोप में गिरफ्तारी के बाद यह मामला राजनीतिक विवाद का केंद्र बन गया. 2 अगस्त 2025 को बिलासपुर की एक विशेष अदालत ने ननों को जमानत दे दी, जिसके बाद उन्हें दुर्ग सेंट्रल जेल से रिहा किया गया.


कांग्रेस ने इस मामले में भाजपा पर तीखा हमला बोला था.


प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा, “ननों की गिरफ्तारी गलत और गैरकानूनी थी. जिन महिलाओं के बयानों के आधार पर मानव तस्करी और धर्मांतरण का आरोप लगाया गया, उन्होंने बाद में मीडिया में इन आरोपों का खंडन किया. केरल भाजपा अध्यक्ष ने भी इस कार्रवाई का विरोध किया है. भाजपा सरकार इस मामले में बेनकाब हो चुकी है. केरल में चुनावी नुकसान के डर से भाजपा ने यह पोस्टर हटाया.”


भाजपा की छत्तीसगढ़ इकाई के आईटी सेल के सह-संयोजक सोमेश पांडे ने कहा कि पोस्ट को हटाया गया क्योंकि “यह सही विषय नहीं था,” हालांकि उन्होंने इस पर और टिप्पणी करने से इनकार कर दिया. 

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
हत्या
छत्तीसगढ़

जांजगीर: झगड़े से तंग पिता ने पुत्र पर टंगिया से किया वार, मौत के बाद सरेंडर

4 घंटे पहले

NMDC Bastar Plant
छत्तीसगढ़

NMDC नगरनार स्टील प्लांट में हादसा: खौलते हॉट मेटल की चपेट में आने से 30 वर्षीय युवक की मौत

5 घंटे पहले

नदी में डूबने से मौत- कोरबा
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के कोरबा में तैरकर आजन नदी पार कर रहे 50 वर्षीय ग्रामीण की डूबने से मौत

11 घंटे पहले

होटल में छापा
छत्तीसगढ़

रायपुर लैब की रिपोर्ट: बिलासपुर के 9 नामी संस्थानों के घी, पनीर और दही में मानकों की अनदेखी

12 घंटे पहले

रवि टंडन और पत्नी बरखा टंडन- आरोपी
छत्तीसगढ़

रायपुर के होटल कारोबारी दंपती रवि टंडन और पत्नी बरखा टंडन के खिलाफ FIR दर्ज

12 घंटे पहले

मां की हत्या
छत्तीसगढ़

जशपुर: खाना परोसने की बात पर अधजली लकड़ी से हमला कर ली मां की जान

18 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP