रवि, 15 नव. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़ की बस झारखंड में दुर्घटनाग्रस्त, 5 की मौत

छत्तीसगढ़ की बस का झारखंड में एक्सीडेंट, 5 मृत, 25 घायल

C

CG Khabar

18 जन. 2026, 01:06 PM 2 मिनट में पढ़ें 14

झारखंड में बस एक्सीडेंट
झारखंड में बस एक्सीडेंट

लातेहार । डेस्क: झारखंड के लातेहार जिले में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. वहां छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से आ रही बारातियों से भरी एक बस ओरसा घाटी में अनियंत्रित होकर पलट गई. इस भीषण दुर्घटना में कम से कम 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 25 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. 


घटना महुआडांड़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली ओरसा घाटी की है, जहां बस मोड़ पर संतुलन खो बैठी और पलट गई.

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह बस छत्तीसगढ़ के बलरामपुर से बारात लेकर लातेहार के महुआडांड़ जा रही थी. बस में करीब 70 से 80 यात्री सवार थे. दुर्घटना के बाद चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए पहुंचे. 


सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया. सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई है. 


पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है ताकि दुर्घटना के सही कारणों का पता लगाया जा सके. 


झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है और पीड़ितों को हर संभव चिकित्सीय सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
जतिन साहू
छत्तीसगढ़

दो राज्य, अलग परिवार, फिर भी एक आधार नंबर: पहचान सुधारने भटक रहा छात्र

9 घंटे पहले

बैंक खाते बेचने वाले दो युवक गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

3.37 Cr की साइबर ठगी: 10 हजार के लालच में बैंक खाते बेचने वाले दो युवक गिरफ्तार

9 घंटे पहले

AI Generated Photo- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

सरगुजा: 19 जान लेने वाले 'कबरा' हाथी को पकड़ने घेराबंदी, 5 गांवों के 17 स्कूल बंद

10 घंटे पहले

शव- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

अंबिकापुर: तीन दिनों से लापता सरकारी कर्मचारी का जेल परिसर के पीछे तालाब में मिला शव

20 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

जशपुर: छात्रावास अधीक्षकों का धरना-प्रदर्शन, पांच सूत्रीय मांगों को लेकर एक दिवसीय हड़ताल

20 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

जांजगीर: घर में अकेली महिला को पीटकर बदमाशों ने 10 लाख के जेवर और नकदी लूटे

21 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP