बुध, 18 नव. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़ कैबिनेट का महामंथन: IIM रायपुर में 'चिंतन शिविर 3.0' शुरू

C

CG Khabar

05 जुल. 2026, 01:41 AM 2 मिनट में पढ़ें 16

साय कैबिनेट
साय कैबिनेट

रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ को देश का अग्रणी और विकसित राज्य बनाने के संकल्प के साथ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में कैबिनेट मंत्रियों और शीर्ष अधिकारियों का दो दिवसीय 'चिंतन शिविर 3.0' भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) रायपुर में शुरू हो गया है. सुशासन एवं अभिसरण (कंजर्विंस) विभाग द्वारा आईआईएम रायपुर के सहयोग से आयोजित इस खास रिट्रीट का मुख्य उद्देश्य प्रशासनिक सुधार, नीतियों की प्राथमिकताएं तय करना और राज्य के दीर्घकालिक विकास का रोडमैप तैयार करना है.


इस उच्च स्तरीय चिंतन शिविर में कृषि, ग्रामीण विकास, उद्योग, निवेश, पर्यटन, खेल, उभरती प्रौद्योगिकियों और नागरिक केंद्रित लोक सेवा वितरण जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर गहन चर्चा की जा रही है. शिविर के माध्यम से अलग-अलग सरकारी विभागों के बीच बेहतर तालमेल बिठाने और त्वरित व परिणामोन्मुखी निर्णय लेने की रणनीतियों पर जोर दिया जा रहा है.

विज्ञापन


चिंतन शिविर को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बदलते समय की चुनौतियों और जनता की उम्मीदों के अनुरूप सरकार में निरंतर सुधार की आवश्यकता पर बल दिया. उन्होंने कहा कि बेहतर नीति निर्माण, नवाचार और आत्म-मूल्यांकन के जरिए ही चुनौतियों का सामना किया जा सकता है. 


मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि इस पूरी कवायद का उद्देश्य राज्य में एक पारदर्शी, जवाबदेह और परिणाम देने वाली प्रशासनिक संस्कृति को मजबूत करना है.


इस दो दिवसीय आयोजन में देश के कई जाने-माने विशेषज्ञ और विषय विशेषज्ञ शामिल हुए हैं. पहले दिन आध्यात्मिक गुरु गौरव गोपाल दास ने नेतृत्व क्षमता, प्रख्यात वैज्ञानिक अभय करंदीकर ने उभरती तकनीकों और कृषि अर्थशास्त्री रमेश चंद ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने पर व्याख्यान दिया. 


वहीं शिविर के दूसरे दिन पर्यटन पर सुमन बिला, पब्लिक पॉलिसी पर शशांक मणि त्रिपाठी, खेल और प्रदर्शन पर गगन नारंग और सुशासन व नागरिक केंद्रित प्रशासन पर विनय सहस्रबुद्धे के विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
राहुल द्रविड़ और अमनदीप खरे
छत्तीसगढ़ विशेष

रणजी ट्रॉफी में रनों की बारिश के बावजूद टीम इंडिया और इंडिया-ए से दूर छत्तीसगढ़ का कप्तान

4 दिन पहले

C.V. Raman University
छत्तीसगढ़ विशेष

सावधान! क्या आपकी भी डिग्री C.V. Raman University से है?

4 दिन पहले

SIR- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़: मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार 11 दिसंबर तक, 4 जनवरी को अंतिम प्रकाशन

5 दिन पहले

स्वच्छता अभियान- फाइल फोटो
छत्तीसगढ़ विशेष

स्वच्छता में छत्तीसगढ़ का डंका: राष्ट्रपति ने 3 निकायों को किया पुरस्कृत, बिल्हा देश में नंबर-1

6 दिन पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़ में 5 दिनों में गटक गए 54.60 करोड़ की शराब, विदेशी स्पिरिट का रहा दबदबा

6 दिन पहले

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का फैसला: फतवे की कोई कानूनी मान्यता नहीं, याचिका खारिज

1 सप्ताह पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP