रवि, 15 नव. 2026

CGKhabar

कैदियों ने 'पुष्प की अभिलाषा' का किया सामूहिक पाठ

C

CG Khabar

28 अग. 2025, 10:39 AM 2 मिनट में पढ़ें 12

बिलासपुर जेल
बिलासपुर जेल

बिलासपुर । संवाददाता: स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं सुप्रसिद्ध कवि स्वर्गीय माखनलाल चतुर्वेदी द्वारा रचित कालजयी कविता ’पुष्प की अभिलाषा’ का केन्द्रीय जेल बिलासपुर में सामूहिक पाठ किया गया. स्वर्गीय चतुर्वेदी ने बिलासपुर केन्द्रीय जेल में निरूद्ध रहने के दौरान 18 फरवरी 1922 को इस देशभक्तिपूर्ण काव्य की रचना की थी. 


उप मुख्यमंत्री अरुण साव की मौजूदगी में कैदियों ने इसका सामूहिक पाठ किया. केन्द्रीय जेल प्रशासन द्वारा एक प्रतिष्ठित समाचार पत्र समूह के सहयोग से इस प्रेरणादायी कविता पाठ समारोह का आयोजन किया गया था. 

विज्ञापन


विधायक सुशांत शुक्ला, वरिष्ठ साहित्यकार सतीश जायसवाल तथा संपादक एवं कवि देवेन्द्र कुमार सहित जेल प्रशासन के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में कैदी कार्यक्रम में शामिल हुए.


उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने समारोह में ‘एक भारतीय आत्मा’ के नाम से मशहूर साहित्यकार स्वर्गीय माखनलाल चतुर्वेदी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. 


उन्होंने कहा कि बिलासपुर के इस ऐतिहासिक जेल में देशभक्त साहित्यकार माखनलाल चतुर्वेदी के प्रति श्रद्धा एवं आदरभाव व्यक्त करने के लिए एकत्र हुए हैं. देश के लिए बलिदान का क्या महत्व है, इस कालजयी रचना के जरिए बताया गया है. 


उन्होंने कहा कि एक फूल की इच्छा है कि वह सम्राट अथवा देवता के सिर पर नहीं, बल्कि उस मार्ग में सेनानियों के पैरों तले कुचला जाना मंजूर करता है जिस पथ से होकर सेनानी देश को आजाद करने की लड़ाई में आगे बढ़ें. यह देश के लिए महती त्याग और बलिदान की भावना है. 


उप मुख्यमंत्री ने कहा कि माखनलाल चतुर्वेदी की आजादी की लड़ाई में बड़ी भूमिका थी. देशभक्ति की भावना उनमें कूट-कूट कर भरी थी. 


वे 5 जुलाई 1921 से 1 मार्च 1922 तक सात माह 27 दिन इस जेल में निरूद्ध रहे. इसी जेल में रहकर उन्होंने 18 फरवरी 2022 को यह कालजयी रचना सेनानियों को सौंपी थी. बिलासपुर के साथ ही संपूर्ण छत्तीसगढ़ के लिए यह कविता बड़ी धरोहर है. 


पुष्प की अभिलाषा


चाह नहीं, मैं सुरबाला के गहनों में गूँथा जाऊँ

चाह नहीं, प्रेमी-माला में बिंध प्यारी को ललचाऊँ


चाह नहीं, सम्राटों के शव पर, हे हरि, डाला जाऊँ

चाह नहीं, देवों के सिर पर चढूँ, भाग्य पर इठलाऊँ


मुझे तोड़ लेना वनमाली!

उस पथ में देना तुम फेंक


मातृ-भूमि पर शीश चढ़ाने

जिस पथ जावें वीर अनेक.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
मरवाही में सफेद भालू दिखा
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: मरवाही के पहाड़ों से निकलकर सड़कों पर आया दुर्लभ सफेद भालू, ग्रामीणों में दहशत

47 मिनट पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

अंबिकापुर: नाबालिगों ने 6 मासूम पिल्लों को पीट-पीटकर मार डाला, फिर पेट्रोल डालकर जलाया

एक घंटा पहले

दुर्ग में बहन ने की भाई की हत्या
छत्तीसगढ़

दुर्ग के ग्राम गोड़पेंड्री में बहन ने की भाई की हत्या, रोज की मारपीट से थी परेशान

एक घंटा पहले

ED ने चैतन्य बघेल के कुम्हारी के प्लॉटो को कब्जे में लिया
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: चैतन्य बघेल की कुम्हारी स्थित 355 प्लॉटों को ED ने कब्जे में लिया

2 घंटे पहले

सड़क दुर्घटना में ओडिशा के दो महिलाओं की मौत
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे में ओडिशा के 2 महिलाओं की मौत, 3 गंभीर

2 घंटे पहले

जतिन साहू
छत्तीसगढ़

दो राज्य, अलग परिवार, फिर भी एक आधार नंबर: पहचान सुधारने भटक रहा छात्र

16 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP