रवि, 08 नव. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़: 'एनालॉग पनीर' की बिक्री और इस्तेमाल पर पूर्ण प्रतिबंध

C

CG Khabar

31 जुल. 2026, 04:02 AM 2 मिनट में पढ़ें 13

analogue paneer
analogue paneer

रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ सरकार ने आम जनता के स्वास्थ्य की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रदेशभर में 'एनालॉग पनीर' (मिलावटी या कृत्रिम पनीर) की बिक्री और उपयोग पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है. स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, अब राज्य के किसी भी बाजार, होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे या स्ट्रीट-फूड आउटलेट्स पर एनालॉग पनीर बेचना या इसका उपयोग करना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा.


यह महत्वपूर्ण निर्णय स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की अध्यक्षता में हुई एक उच्च स्तरीय बैठक में लिया गया. निर्णय की घोषणा करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार जनस्वास्थ्य से कोई समझौता नहीं करेगी. 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं तक शुद्ध और गुणवत्तापूर्ण खाद्य उत्पाद पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है. खाद्य विभाग को राज्यभर में कड़ाई से निगरानी करने और उल्लंघनकर्ताओं पर खाद्य सुरक्षा मानकों के तहत कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं.


कारखानों को सील करने और अंतरराज्यीय व्यापार के सवाल पर मंत्री ने स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ सीमा के भीतर इसकी बिक्री बंद की गई है, लेकिन अन्य राज्यों में सप्लाई के लिए इसके उत्पादन पर फिलहाल कोई रोक नहीं है. निर्माण इकाइयों और अंतरराज्यीय बिक्री से जुड़ा फैसला आगे उद्योग विभाग द्वारा लिया जाएगा.


क्या होता है एनालॉग पनीर?


पारंपरिक पनीर जहां शुद्ध दूध से तैयार होता है, वहीं एनालॉग पनीर को वनस्पति तेल (जैसे पाम ऑयल), मिल्क सॉलिड्स, स्टार्च और अन्य फ़ूड एडिटिव्स मिलाकर बनाया जाता है. कम लागत और लंबे समय तक खराब न होने के कारण कुछ रेस्टोरेंट और कैटरर्स इसका इस्तेमाल करते हैं.


यद्यपि भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) के तहत स्पष्ट लेबलिंग के साथ इसे बेचना नियमानुसार वैध है, लेकिन उपभोक्ताओं को भ्रम से बचाने और शुद्ध खाद्य पदार्थ सुनिश्चित करने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने यह सख्त कदम उठाया है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
PM Modi- Bastar Diwali
छत्तीसगढ़

सही नीतियों और मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति से माओवादी आतंक का खात्मा- PM मोदी

5 घंटे पहले

पीएम मोदी- फाइल फोटो
छत्तीसगढ़

पीएम मोदी बस्तर में मनाएंगे दिवाली, सुरक्षा बलों के साथ खास उत्सव

6 घंटे पहले

विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या की- रायगढ़
छत्तीसगढ़

रायगढ़: गाड़ी की चाहत ने ली विवाहिता की जान, 2 लाख के दहेज के लिए महिला ने की आत्महत्या

9 घंटे पहले

जिला उपभोक्ता आयोग- रायपुर
छत्तीसगढ़

बैंक लॉकर से चोरी: उपभोक्ता अदालत ने SBI को माना जिम्मेदार, पीड़ित को मिलेगा मुआवजा

9 घंटे पहले

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट
छत्तीसगढ़

हसदेव बांगो नहर: अधिग्रहित जमीन के गैर-उपयोग पर पूर्व मालिकों का वापसी का दावा खारिज

10 घंटे पहले

टंक राम वर्मा- उच्च शिक्षा मंत्री छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: कोचिंग संस्थानों पर कसेगा नकेल, नया कानून ला रही सरकार, 7 दिनों में मांगे सुझाव

10 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP