छत्तीसगढ़ कांग्रेस का 'वोट चोर गद्दी छोड़' अभियान
रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ कांग्रेस राज्य में चुनाव धोखाघड़ी के विरोध में 'वोट चोर गद्दी छोड़' अभियान चलायेगी. इसकी जानकारी छत्तीसगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष दीपक बैज ने दी है.
दीपक बैज ने कहा कि मतदाता सूची में हेराफेरी और चुनावी धोखधड़ी एवं वोट चोरी के खिलाफ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा चरणबद्ध आंदोलन और कार्यक्रम तय किया गया है. जिसके तहत 14 अगस्त को ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ कैंडल लाइट मार्च निकाला जायेगा.
22 अगस्त से 7 सितंबर 2025 तक ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ राज्यस्तरीय रैलियां निकाली जायेंगी. 15 सितंबर से 15 अक्टूबर तक राष्ट्रव्यापी ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ हस्ताक्षर अभियान चलाया जायेगा.
रायपुर में तीन युवकों की हत्या पर उन्होंने कहा कि बढ़ती नशाखोरी के कारण यह सब हो रहा है. पुलिस और कानून का खौफ नहीं बचा है, हत्या के बाद फोटो लेकर सोशल मीडिया में पोस्ट किया जा रहा है.
दीपक बैज ने आगे कहा यह सब सरकार की नाकामी, पुलिस की ढिलाई की वजह से हो रहा है. चंद रुपयों के लिये छत्तीसगढ़ की जवानी को नशे में धकेल रही है सरकार.
उन्होंने कहा मैं मुख्यमंत्री से कहना चाहता हूं जल, जंगल, जमीन, खनिज सब तो बेच रहे नशा बिकवाना तो बंद करवाये, राज्य की युवा पीढ़ी को बचा लीजिये.