बुध, 18 नव. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़: मेकाहारा में सीटी एंजियोग्राफी सुविधा शुरू

C

CG Khabar

23 जन. 2026, 01:04 PM 2 मिनट में पढ़ें 19

 सीटी एंजियोग्राफी
सीटी एंजियोग्राफी

रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय से संबद्ध डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय (मेकाहारा) के रेडियोडायग्नोसिस विभाग में अत्याधुनिक सीटी एंजियोग्राफी की सुविधा शुरू हो गई है. स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के प्रयासों के तहत इस नॉन-इंवेसिव (बिना चीर-फाड़) तकनीक को अपनाया गया है. 


इस सुविधा के माध्यम से अब मरीजों को हृदय (कोरोनरी), मस्तिष्क (सेरेब्रल), पेट (एब्डोमिनल), हाथ-पैर (पेरिफेरल) और फेफड़ों (पल्मोनरी) की नसों से संबंधित गंभीर बीमारियों का शीघ्र और विश्वसनीय निदान मिल सकेगा. 

विज्ञापन


अस्पताल के अधीक्षक डॉ. संतोष सोनकर ने बताया कि इस अत्याधुनिक मशीन और प्रेशर इंजेक्टर की सहायता से हृदय की धमनियों में ब्लॉकेज और मस्तिष्क में स्ट्रोक या एन्यूरिज्म जैसी स्थितियों की 3D इमेजिंग के जरिए पहचान की जा रही है. पिछले एक सप्ताह में ही 29 मरीजों की सफल जांच की गई है, जिससे उन्हें समय पर उपचार मिल सका है.


विभागाध्यक्ष डॉ. विवेक पात्रे के अनुसार, सीटी एंजियोग्राफी पारंपरिक एंजियोग्राफी की तुलना में अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक है क्योंकि इसमें कैथेटराइजेशन की आवश्यकता नहीं होती और पूरी प्रक्रिया मात्र 15 से 20 मिनट में संपन्न हो जाती है. 


इस सुविधा का सबसे बड़ा लाभ गरीब और बुजुर्ग मरीजों को मिल रहा है. अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) श्रेणी के मरीजों और 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए सभी जांचें पूरी तरह निःशुल्क हैं. 


वहीं, एपीएल श्रेणी के मरीजों के लिए ओपीडी में सीटी स्कैन हेतु मात्र 1000 रुपये और एमआरआई के लिए 2000 रुपये का शुल्क निर्धारित किया गया है, जबकि अस्पताल में भर्ती एपीएल मरीजों के लिए यह सेवाएं भी निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं. 


इस सुविधा के शुरू होने से अब मरीजों को निजी केंद्रों के महंगे खर्च से राहत मिलेगी और वे जांच के तुरंत बाद अपनी सामान्य दिनचर्या में लौट सकेंगे.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
राहुल द्रविड़ और अमनदीप खरे
छत्तीसगढ़ विशेष

रणजी ट्रॉफी में रनों की बारिश के बावजूद टीम इंडिया और इंडिया-ए से दूर छत्तीसगढ़ का कप्तान

4 दिन पहले

C.V. Raman University
छत्तीसगढ़ विशेष

सावधान! क्या आपकी भी डिग्री C.V. Raman University से है?

4 दिन पहले

SIR- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़: मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार 11 दिसंबर तक, 4 जनवरी को अंतिम प्रकाशन

5 दिन पहले

स्वच्छता अभियान- फाइल फोटो
छत्तीसगढ़ विशेष

स्वच्छता में छत्तीसगढ़ का डंका: राष्ट्रपति ने 3 निकायों को किया पुरस्कृत, बिल्हा देश में नंबर-1

6 दिन पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़ में 5 दिनों में गटक गए 54.60 करोड़ की शराब, विदेशी स्पिरिट का रहा दबदबा

6 दिन पहले

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का फैसला: फतवे की कोई कानूनी मान्यता नहीं, याचिका खारिज

1 सप्ताह पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP