बुध, 18 नव. 2026

CGKhabar

सोनी सोरी के बयान पर डिप्टी सीएम का पलटवार

C

CG Khabar

30 अक्टू. 2025, 09:52 AM 3 मिनट में पढ़ें 20

विजय शर्मा
विजय शर्मा

जगदलपुर। संवाददाता: छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा लगातार बस्तर का दौरा कर रहे है. गुरुवार को भी एक दिवसीय प्रवास पर जगदलपुर पहुंचे डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि माओवादी संगठन को अलविदा करने वाले नक्सली लगातार पुलिस के संपर्क में है. जल्द ही और भी नक्सली हथियार छोड़कर मुख्यधारा से जुड़ने वाले हैं. जिनमे बड़े कैडर भी शामिल होंगे. लगातार नक्सलियों के पुनर्वास से जुड़ने के चलते जंगल में हथियार लेकर घूम रहे नक्सली बौखलाए हुए हैं और सरेंडर करने वाले नक्सलियों को गद्दार और विरोधी कह रहे हैं. 


डिप्टी सीएम ने कहा कि उनसे भी सरकार लगातार अपील कर रही है कि अपने हथियार छोड़कर मुख्यधारा में लौट आए. खुद को आदिवासियों का हितैषी बताने वाले नक्सली ग्रामीण युवाओं, शिक्षादूत और मासूम लोगों की हत्या कर रहे हैं. उनके खिलाफ जवानों का ऑपरेशन थमने वाला नहीं है. इसलिए लगातार उनसे अपील की जा रही है कि जितने भी बड़े कैडर के नक्सली और छोटे कैडर के नक्सली है सभी हथियार त्यागकर मुख्य धारा में जुड़ जाएं.

विज्ञापन


वही सामाजिक कार्यकर्ता सोनी सोरी के रामचंद्र रेड्डी (राजू दादा ) और सत्यनारायण रेड्डी कोसा दादा के श्रद्धांजलि सभा में शामिल होकर तेलंगाना के मीडिया को दिए गए बयान पर पलटवार करते हुए डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि सोनी सोरी एक तरफ कहती है कि बस्तर में आदिवासी मारे जा रहे हैं. वही खुद वो एक अपरकास्ट के नक्सली नेता के अंतिम संस्कार में शामिल होने गई वो कोई आदिवासी नहीं है. कुल मिलाकर सोनी सोरी भ्रमजाल फैला रही है.


डिप्टी सीएम ने कहा कि मैं सोनी सोरी से पूछना चाहता हूं कि जिस तरह से नक्सली जंगलों में हथियार लेकर घूम रहे हैं, निहत्थे लोगों की हत्या कर रहे हैं शिक्षादूतों की हत्या कर रहे हैं, मासूमों की आईईडी ब्लास्ट कर जान ले रहे हैं, क्या इसे जायज ठहराने सोनी सोरी श्रद्धांजलि सभा में गई हुई थी.


इसके अलावा डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि हाल ही में उन्होंने बीजापुर जिले दुलेड़ और नम्बी का दौरा किया. उस गांव की तस्वीर बदल रही है. नम्बी में जहां नक्सलियों के कहने पर ग्रामीणों ने सबसे बड़ा आंदोलन किया. अब वहां पुलिस कैंप खुलने के बाद खुद ग्रामीण विकास चाह रहे हैं. और नक्सलियों का साथ नहीं दे रहे हैं.


हथियार लेकर घूम रहे सभी नक्सलियो के सरेंडर करने से जरूर बस्तर के हर गांव की तस्वीर बदलेगी और विकास कार्य पहुंचेगे. डिप्टी सीएम ने कहा कि नक्सलियों के पास सरकार केवल एक ही विकल्प छोड़ रही है कि वे जल्द से जल्द पुनर्वास से जुड़ जाए और एक अच्छी जिंदगी व्यतीत करें.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
Pharmacist
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ फार्मेसी काउंसिल रजिस्ट्रार पर अब केवल नियमित सरकारी फार्मासिस्टों का हक, राजपत्र अधिसूचना

4 घंटे पहले

बस्तर में युवा बेरोजगार संघ और आदिवासी समाज की बैठक
छत्तीसगढ़

NMDC भर्ती परीक्षा की तारीख को लेकर 28 नवंबर को घेराव, किरंदुल-बचेली प्रोजेक्ट बंद करने की चेतावनी

4 घंटे पहले

जगदलपुर में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओँ का धऱना
छत्तीसगढ़

जगदलपुर: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाएं का धरना, दिसंबर में अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी

5 घंटे पहले

रायपुर के महिला से निवेश के नाम पर 28 लाख की ठगी
छत्तीसगढ़

मकान किराये और निवेश के नाम पर महिला से 28.55 लाख की धोखाधड़ी, केस दर्ज

5 घंटे पहले

सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ सरकार को निर्दोष को 30 लाख मुआवजा देने का आदेश दिया
छत्तीसगढ़

बरी होने के 7 साल बाद छूटा निर्दोष, SC ने छत्तीसगढ़ सरकार पर लगाया 30 लाख का जुर्माना

5 घंटे पहले

सीएम साय से मिले तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी
छत्तीसगढ़

सम्मक्का सागर प्रोजेक्ट: छत्तीसगढ़ से NOC लेने रायपुर पहुंचे तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी

6 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP