धमतरी खेत में मिला भालू का शव
रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के धमतरी में खेत में एक नर भालू मृत पाया गया है. भालू की उम्र 7-8 बताई जा रही है.
भालू की मौत संदिग्ध बताई जा रही है. इससे वन विभाग में हड़कंप मच गया है.
विज्ञापन
ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी है. मामला धमतरी के दुगली वन क्षेत्र का है.
वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है तथा जांच कर रही है.