शनि, 07 नव. 2026

CGKhabar

धमतरी में दर्दनाक सड़क हादसा: एक की मौत, दो जख्मी

C

CG Khabar

21 अग. 2025, 03:13 PM 1 मिनट में पढ़ें 12

रोोड एक्ससीडेंट
रोोड एक्ससीडेंट

धमतरी । संवाददाता: धमतरी जिले के भखारा क्षेत्र में एक बार फिर तेज रफ्तार ने कहर बरपाया है. बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी, जिसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. 


घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है.

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, कुरुद क्षेत्र के ग्राम आवरी निवासी ओमकेश्वर ध्रुव अपने दो साथियों के साथ सेमरा की एक राइस मिल में मजदूरी करने गया था. रात में तीनों एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर लौट रहे थे. 


तभी भखारा के पास ग्राम सेमरा के निकट एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. 


हादसे की सूचना ग्रामीणों ने भखारा पुलिस को दी. पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को एम्बुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया.


अस्पताल में डॉक्टरों ने ओमकेश्वर ध्रुव को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य दो युवकों का उपचार जारी है. 


पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है और आगे की जांच में जुट गई है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
सुप्रईम कोर्ट
छत्तीसगढ़

सुप्रीम कोर्ट ने कोयला लेवी कांड में आरोपी राकेश जैन की रेगुलर बेल की मंजूर

12 मिनट पहले

सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

वैक्सीन भी नहीं बचा सके 2 साल की मासूम को, 10 दिनों में रेबीज ने ली दूसरी बलि

10 घंटे पहले

नाबालिग पहाड़ी कोरवा लड़की की प्रसव के बाद मौत- जशपुर
छत्तीसगढ़

जशपुर: नाबालिग पहाड़ी कोरवा लड़की की प्रसव के बाद मौत, मेडिकल कॉलेज में तोड़ा दम

11 घंटे पहले

नूरजहां बेगम और राजन रत्न कुजूर को 10-10 साल की कैद
छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा चिटफंड ठगी: नूरजहां बेगम और राजन रत्न कुजूर को 10-10 साल की कैद

11 घंटे पहले

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में हड़ताली पटवारियों का धरना
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: पटवारी हड़ताल पर एस्मा की तैयारी, 150 को नोटिस और संघ अध्यक्ष निलंबित

11 घंटे पहले

रायगढ़ के पुसौर में सड़क दुर्घटना
छत्तीसगढ़

रायगढ़-सारंगढ़ मार्ग पर सड़क हादसा: छोटा हाथी की टक्कर से बाइक सवार की मौत

11 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP