सोम, 16 नव. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़ की दिलमती: सूअर पालन से कमा रहीं सालाना 8 लाख रुपये

C

CG Khabar

18 जुल. 2026, 01:59 PM 2 मिनट में पढ़ें 12

दिलमती देवी
दिलमती देवी

बलरामपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के आदिवासी बहुल जिले बलरामपुर के लादुवा गांव में रहने वाली दिलमती ने ग्रामीण उद्यमिता की एक नई मिसाल पेश की है. कभी पारंपरिक खेती पर निर्भर रहकर बमुश्किल गुजारा करने वाला यह परिवार आज आत्मनिर्भरता की नई ऊंचाइयों को छू रहा है. दिलमती की इस सफलता ने उन्हें राज्य की 'लखपति दीदियों' की फेहरिस्त में शामिल कर दिया है और अब वे सालाना 7 से 8 लाख रुपये तक की कमाई कर रही हैं.


दिलमती के इस बदलाव की शुरुआत तब हुई जब वह गांव के 'मां दुर्गा महिला स्वयं सहायता समूह' (SHG) से जुड़ीं. समूह के माध्यम से उन्हें सरकार द्वारा चलाई जा रही आजीविका योजनाओं की जानकारी मिली. इसके बाद उन्होंने अधिकारियों के मार्गदर्शन में 1 लाख रुपये का ऋण लिया और झारखंड से 10 सूअर खरीदकर इस व्यवसाय की नींव रखी.

विज्ञापन


समय के साथ उनका यह व्यवसाय काफी मुनाफेदार साबित हुआ. आज उनके पास 9 मादा सूअर हैं और हर मादा सूअर एक बार में 9 से 10 बच्चों को जन्म देती है, जिससे उन्हें अच्छी खासी आमदनी होती है. 


दिलमती ने इस कमाई को केवल अपने तक सीमित नहीं रखा, बल्कि इसका बुद्धिमानी से पुनर्निवेश किया. उन्होंने सूअरों के लिए एक आधुनिक शेड बनवाया, धान और मक्का की थ्रेसिंग मशीनें खरीदीं और ड्रिप इरिगेशन अपनाकर जैविक सब्जी की खेती भी शुरू कर दी है, जिससे उनके परिवार की आय के कई नए स्रोत खुल गए हैं.


दिलमती की इस कामयाबी को देखकर लादुवा गांव के करीब 10-15 अन्य परिवारों ने भी सूअर पालन को अपनी आजीविका के रूप में अपनाया है. वह अब ग्रामीण महिलाओं को नियमित बचत करने, स्वयं सहायता समूहों से जुड़ने और ऋण का सही इस्तेमाल कर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित कर रही हैं.


उनकी इस बड़ी सफलता को देखते हुए बलरामपुर जिला प्रशासन अब इस तरह के आजीविका प्रयासों को और बड़े पैमाने पर विस्तार देने की तैयारी कर रहा है. 


बलरामपुर कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी के अनुसार, प्रशासन जल्द ही एक 'गोट क्लस्टर प्रोजेक्ट' (बकरी पालन समूह परियोजना) शुरू करने जा रहा है, जिसके तहत ग्रामीण महिलाओं की आय बढ़ाने और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए अन्य 'लखपति दीदियों' को उन्नत नस्ल की बकरियां उपलब्ध कराई जाएंगी.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

बालोद: ट्रामाडोल युक्त 464 प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, NDPS एक्ट में कार्रवाई

11 घंटे पहले

रायपुर राजेन्द्रनगर चौपाटी में आग
छत्तीसगढ़

रायपुर: राजेंद्र नगर चौपाटी में आग और सिलिंडर धमाका, लाखों का माल जलकर राख

11 घंटे पहले

सड़क दुर्घटना- कोरबा
छत्तीसगढ़

कोरबा: खड़े ट्रेलर में जा घुसी रायपुर से अंबिकापुर जा रही यात्री बस, 2 की मौत, 6 घायल

15 घंटे पहले

बाघ- फाइल फोटो
छत्तीसगढ़

महाराष्ट्र से चलकर छत्तीसगढ़ के रास्ते ओडिशा पहुंचा बाघ, कैमरा ट्रैप से खुला राज

16 घंटे पहले

नितिन नबीन- भाजपा अध्यक्ष
छत्तीसगढ़

नितिन नबीन का छत्तीसगढ़ दौरा रद्द, पटना से जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम को किया संबोधित

16 घंटे पहले

मरवाही में सफेद भालू दिखा
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: मरवाही के पहाड़ों से निकलकर सड़कों पर आया दुर्लभ सफेद भालू, ग्रामीणों में दहशत

19 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP